मानसून दिखाएगा रौद्र रूप! UP समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 अगस्त तक मौसम बिगड़ने के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 August 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश के उत्तर हिस्से में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

UP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में 4 से 6 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 7 अगस्त को बारिश तेज रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अगस्त और उत्तराखंड में 6 से 10 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 4 और 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

एक रास्ता… दो जुलूस! मुजफ्फरनगर में 170 मीटर के मार्ग पर हाई अलर्ट, पुलिस ने क्यों लगाए 10 फीट ऊंचे पर्दे?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 4 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने और कई दौर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। 5 से 7 अगस्त के बीच रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

देवरिया DM की सख्ती: 10 दिन में होगी सभी गैस एजेंसियों की जांच, 7 दिन से ज्यादा स्टॉक मिला तो कार्रवाई

क्यों तेज हो रही बारिश?

IMD के मुताबिक, मानसून ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में बने चक्रवाती परिसंचरण बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज रह सकता है।

जलभराव और भूस्खलन का खतरा

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 4:20 PM IST

Related News

Advertisement