Satya Pal Malik No More: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांसें

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली में निधन हो गया है। आरएमएल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे लीं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 August 2025, 1:38 PM IST
google-preferred

New Delhi: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती थे। आरएमएल अस्पताल में ही उन्होंने मंगलवार सुबह अबसे थोड़ी देर पहले अंतिम सांसें है।

सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी।

सत्यपाल के निधन पर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह मेरे लिए निजी क्षति है। जब संयुक्त मेरठ था तो हम लोगों की राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक साथ हुई। दोनों चौधरी चरण सिंह की अगुवाई वाले लोकदल में लंबे समय तक साथ रहे। बाद में वीपी सिंह की सरकार में हम दोनों साथ सांसद बनें। उनके जाने से पश्चिमी यूपी की बहुत मजबूत आवाज बंद हो गई।

खबर पर अपडेट जारी है...

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 August 2025, 1:38 PM IST