हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: दिल्ली एनसीआर में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। लंबे इंतजार के बाद अब जमा देने वाली सर्दी पड़ने वाली है। दिल्ली एनसीआर में नवंबर का महीना भले ही दिन के वक्त उतना ठंडा नहीं रहा हो, लेकिन रातों ने कड़ाके की सर्दी का एहसास करा दिया। साथ ही ठंडी हवाओं की वजह से नवंबर के पहले सप्ताह में ही लोगों ने कंबल और रजाई निकाल लिए थे।
सड़कों पर स्वेटर और जैकेट में लोग नजर आने लगे थे, लेकिन फिलहाल भारत मौसम विज्ञान विभाग का जो नया मौसम का पूर्वानुमान आया है। उसके मुताबिक अब दिसंबर का महीना कड़ाके की सर्दी लेकर आने वाला है। इसकी शुरुआत ही ठिठुरन के साथ होने वाली है।
दिसंबर का महीना कैसा रहेगा, इसको लेकर लगातार लोगों को लग रहा था कि दिसंबर का पहला सप्ताह भी गर्म रहेगा, लेकिन दिसंबर का पहला सप्ताह अच्छी खासी ठंड लेकर आएगा। अचानक मौसम दो दिन बाद करवट ले लेगा। तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और ठंड बढ़ने लग जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की नई मौसम की रिपोर्ट पर नजर डालें तो फिलहाल 29 नवंबर से लेकर 4 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि फिलहाल दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ने वाली है। ठंड की दस्तक दिन के वक्त भी अब होने वाली है। इसके लिए लोगों को तैयार हो जाना चाहिए।
सुबह-सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में हल्का-मध्यम कोहरा बना रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 200–500 मीटर तक जा सकती है। खासकर नोएडा, गाजियाबाद, पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में कोहरा अधिक घना हो सकता है, जिससे वाहन चालकों या पैदल चलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं अनुमान है कि हवा की गति 5-10 किमी/घंटा तक रहेगी, जिससे क्षारीय धुआं और प्रदूषक जमीन के पास जमा होंगे।
Weather Update: कश्मीर-हिमाचल में माइनस में गया पारा; अब कोहरे का साथ दिल्ली और यूपी बढ़ेगी ठिठुरन
तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान लगभग 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों में तापमान गिरावट जारी रही है, और इस ठंड के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। इस वजह से सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।
Location : New Delhi
Published : 29 November 2025, 6:47 AM IST
Topics : Air Pollution Cold wave Delhi FOG Weather Update