दिल्ली में सड़कों पर क्यों दिखती है गाड़ियों की इतनी भीड़… हर दिन जाम आखिर वजह क्या? देखें Video
दिल्ली में सब बढ़ रहा है ... मेट्रो भी बढ़ी, बसों की संख्या भी बढ़ी, और तो और गाड़ियों का सैलाब भी रोज़ नया रिकॉर्ड बना रहा ह,लेकिन जो नहीं बढ़ीं, वो हैं दिल्ली की सड़कें...नतीजा ये कि हर सुबह दिल्लीवाले घर से निकलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे किसी ‘सड़क युद्ध’ के लिए जा रहे हों।
New Delhi: दिल्ली... देश की राजधानी... लेकिन यहां की सड़कों पर अगर आप कभी निकले हों, तो जानते होंगे ... दिल्ली की हवा से ज़्यादा घुटन अगर किसी चीज़ में है, तो वो है... ट्रैफिक जाम में फंसे होने की! सवाल है ...आखिर दिल्ली की सड़कों पर इतनी गाड़ियां क्यों दिखती हैं? और क्यों हर दिन लगता है लंबा जाम?”दिल्ली में हर रोज़ लाखों वाहन सड़कों पर उतरते हैं... लेकिन सड़कें उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहीं जितनी रफ्तार से गाड़ियां बढ़ रही हैं। यही है दिल्ली ट्रैफिक की सबसे बड़ी वजह...