हिंदी
दिल्ली के मौसम का हाल
New Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सुहावना बना रहा। लगभग 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, वहीं बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप से राहत दी। 17 और 18 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ जो बीते दिनों सक्रिय था, अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
स्काईमेट वेदर प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि वर्तमान मौसम गतिविधियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर से मानसून 21 या 22 सितंबर तक विदा हो सकता है। आमतौर पर मानसून 25 सितंबर तक विदा होता है, लेकिन इस बार इसके पहले ही विदा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए मौसम की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
Maharajganj Newsनगर पंचायत चौक की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को लेकर बनी ठोस रणनीति
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 20 सितंबर के बाद राजधानी का तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसी तरह, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 सितंबर के बाद तापमान बढ़ते ही उमस का प्रकोप लौट आएगा। ऐसे में लोगों को एक बार फिर असहज मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
Weather Update: UP में कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, देखें अगले 5 दिन का हाल
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई नजदीक है। 19 सितंबर को हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 20 सितंबर के बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में राहत के ये कुछ दिन ही दिल्लीवासियों के लिए सुकून भरे साबित हो सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 19 September 2025, 8:13 AM IST