हिंदी
दिल्ली मेट्रो के तीन बड़े स्टेशनों पर खुले एंट्री गेट (Img: AI Generated Image)
New Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली मेट्रो की तरफ से कुल 18 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए थे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली मेट्रो ने नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार राजधानी के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर बंद किए गए एंट्री गेट अब फिर से खोल दिए गए हैं। इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी और वे पहले की तरह आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।
Service Update
Entry gates for Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat metro stations are now open.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026
दिल्ली मेट्रो के अनुसार, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।
इन स्टेशनों को लगभग तीन-चार दिनों से जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया था। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशन दिल्ली के सबसे व्यस्त मेट्रो नेटवर्क का हिस्सा हैं। ऐसे में एंट्री गेट बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था।
गेट खुलने के बाद यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने में आसानी होगी और भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी।
एक जरूरी सूचना: दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन आज सुबह 7:30 बजे से रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन मानी जाती है। रोज लाखों लोग अपने ऑफिस, कॉलेज और अन्य कामों के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल इन स्टेशनों पर सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
Location : New Delhi
Published : 25 July 2026, 4:27 PM IST