हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New Delhi: नई दिल्ली में बुधवार देर रात अचानक आईएएस और DANICS अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस फेरबदल में 20 से अधिक अफसरों की नई तैनाती की गई है।
सीनियर IAS प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया। इसके अलावा, प्रशांत गोयल को DFC और DSCSC का CMD का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। उत्तर-पश्चिम जिले की DM सौम्या सौरभ को उद्योग विभाग में तैनात किया गया है।
अन्य ट्रांसफर में नवलेंद्र कुमार सिंह को GST एडिशनल कमिश्नर बनाया गया, सोनिका सिंह को DDA कमिश्नर नियुक्त किया गया और हर्षित जैन को विधानसभा में संयुक्त सचिव बनाया गया। मंगल सैनी को केंद्रीय कारागार का सुपरिटेंडेंट और ओम प्रकाश सैनी को DSSSB में उप सचिव बनाया गया।
दिल्ली सरकार में प्रशासनिक बड़ा फेरबदल: फाइनेंस से फूड सप्लाई तक सीनियर अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां। जानिए कौन किस विभाग में तैनात हुआ।#DelhiIAS #IASTransfer #AdministrativeShakeup #DelhiGovernment #SeniorOfficerPosting pic.twitter.com/CrBQjSny43
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 9, 2026
कुछ अफसरों की तैनाती में भी बदलाव हुआ, जैसे अमित कुमार की नियुक्ति का आदेश बाद में रद्द कर दिया गया। इस अचानक प्रशासनिक फेरबदल से दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में कामकाज की दिशा पर असर पड़ने की संभावना है।
Location : New Delhi
Published : 9 April 2026, 10:49 AM IST