कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; जानें पूरा अपडेट

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य स्थिर होने तक उनकी देखभाल जारी रहेगी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 January 2026, 12:18 PM IST
google-preferred

New Delhi: कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गयाअस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही हैफिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

काफी समय से स्वास्थ्य खराब

सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैंसमय-समय पर उन्हें नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता रहा हैमंगलवार को भी उन्हें सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों की टीम द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है

1998 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार

राजनीति में सोनिया गांधी की एंट्री 1997 में औपचारिक रूप से हुई थीउन्होंने पहली बार 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, तब पार्टी आंतरिक संकट और चुनावी हार से जूझ रही थीउस समय कांग्रेस केवल तीन राज्यों में सत्ता में थी, मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम

अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर आरोप: बड़ी मछलियों को बचा रही है भाजपा

सोनिया गांधी ने पार्टी नेतृत्व में आने के बाद कांग्रेस का चेहरा राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत कियाहालांकि उनका उदय बिना विवाद नहीं रहामई 1999 में उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए गए, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने की पेशकश भी की थी, लेकिन पार्टी के भीतर भारी समर्थन ने उनकी स्थिति को मजबूत किया

राजनिति में सक्रिय भूमिका

सोनिया गांधी ने अपने नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार दो आम चुनावों में जीत दिलाई और 2000 के दशक में 16 राज्यों में पार्टी का शासन स्थापित किया। 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया थावर्तमान में वह राज्यसभा की सदस्य हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं

रामनगर में मनरेगा के नाम पर सियासी जंग, सड़कों पर उतरी कांग्रेस, भाजपा सरकार का पुतला दहन

अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनकी स्थिति का लगातार निरीक्षण कर रहे हैंस्वास्थ्य परीक्षण और इलाज के बाद ही उनकी छुट्टी या आगे की स्थिति का निर्णय लिया जाएगा

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 6 January 2026, 12:18 PM IST

Advertisement
Advertisement