हिंदी
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Img: Google)
Mumbai: एनसीपी नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत ने राजनीति में हलचल मचा दी है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इसे “रहस्यमय” करार देते हुए कहा कि इस हादसे की गंभीर जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अजित पवार के निधन के पीछे कुछ छुपा हुआ सच हो सकता है।
संजय राउत ने कहा, "अजित दादा ने कहा था कि वह पुराने घर जाना चाहते हैं। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने उन्हें धमकाया कि आपकी सिंचाई घोटाले की फाइल अभी तक बंद नहीं हुई है। फिर अजित पवार ने जवाब दिया कि फाइल मेरे पास है। दस दिन बाद उनकी रहस्यमय मौत हो गई।"
जिस तरह अजित पवार जैसे महाराष्ट्र के एक बड़े नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई, और जो बातें सामने आ रही हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। मुझे लगता है कि कुछ गड़बड़ है। अजित दादा की अपनी पार्टी ही ये सवाल उठा रही है। उनकी मौत संदिग्ध है। पर्दे के पीछे कुछ हुआ है।
संजय राउत ने इस घटना की तुलना जस्टिस लोया केस से करते हुए सवाल उठाया कि क्या यहां भी किसी ने पर्दे के पीछे कुछ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ बयान देने या रिपोर्ट बनाने से कोई सच्चाई सामने नहीं आएगी, बल्कि निष्पक्ष जांच जरूरी है।
बता दें कि 28 जनवरी को सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती तालुका में क्रैश हो गया था। डीजीसीए ने अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
अजित पवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के तहत कई सभाओं को संबोधित करना था। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, इसके बाद दोपहर 12 बजे पंढरे और 3 बजे करंजेपुल में जनसभाओं को संबोधित करना था। उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित था।
RIP Ajit Pawar: बॉलीवुड छोड़कर क्यों चुना राजनीति का रास्ता? जानिये अजीत पवार से जुड़ी खास बातें
बारामती में सामने आई विमान दुर्घटना की खबरों में यह बात सामने आई कि पायलट ने लैंडिंग से पहले मेडे कॉल दिया था। इससे संकेत मिलता है कि विमान किसी गंभीर तकनीकी या परिचालन समस्या से जूझ रहा था। फिलहाल इस हादसे की जांच की मांग लगातार उठ रही है।
Location : Mumbai
Published : 2 February 2026, 11:47 AM IST