BIG BREAKING: ट्विशा शर्मा हत्याकांड मामले में 636 पेजों की चार्जशीट दाखिल, देखें अंदर क्या-क्या लिखा?

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड में जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में सीबीआई ने कोर्ट में 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया गया है। हालांकि, सीबीआई की चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 August 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

Bhopal: देश के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड में आज 17 अगस्त का बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, ट्विशा शर्मा हत्याकांड में सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में 636 पेज हैं। सीबीआई ने चार्जशीट में जिक्र किया है कि ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या की वजह से हुई। इसके अलावा इस हत्याकांड में ट्विशा शर्मा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट में दोनों आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में मुकदमा दर्ज?

चार्जशीट में लिखा है कि इस हत्याकांड में आरोपी बनाते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (पूर्व जिला जज) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 108, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 3 एवं 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह सब उस चार्जशीट में लिखा, जिसे सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया है।

कब हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत?

आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई 2026 की रात को भोपाल के कटारा हिल्स में हुई थी। वहां ट्विशा शर्मा की ससुराल है। ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली थी। इस मामले में ट्विशा शर्मा के मायके वालों ने हत्या का रूप दिया। जबकि ससुराल वालों का कहना था कि ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया था।

सीबीआई ने चार्जशीट में मौत का कारण क्या लिखा?

इस मामले में जांच हुई और उसमें सामने आया कि ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया, लेकिन ट्विशा शर्मा के मायके वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आपत्ति जाहिर की और दोबारा जांच की मांग की। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा शर्मा का दोबारा से पोस्टमार्टम किया। सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट में बताया कि दूसरी रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि हुई।

Location :  Bhopal

Published :  17 August 2026, 1:34 PM IST

Related News

Advertisement