हिंदी
मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार को तब हड़कंप मच गया,जब एक अज्ञात व्यक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम से उड़ाने की धमकी दी।
बम से उड़ाने की धमकी
Mumbai News: मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार को तब हड़कंप मच गया,जब एक अज्ञात व्यक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। स्पष्ट रूप से धमकी देने वाले ने कहा कि बम स्टेशन पर रखा जाएगा। इससे यात्रियों को जान का खतरा हो सकता है। महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी ऑफिस में यह कॉल किया गया। इसके बाद पूरी तरह से सुरक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा हाई...
जानकारी के मुताबिक, इसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस , रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ते नें स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया। लगभग दो घंटे में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में ऐसी कोई भी सदिंग्ध वस्तु नहीं मिली। इससे राहत की सांस लोगों ने ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा हाई कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने स्टेशन और आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज की निगरानी भी तेज कर दी है।
आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक, कोलाबा पुलिस स्टेशन ने धमकी के संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले में कॉलर की पहचान और लोकेशन की जानकारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि ऐसे कई घटनाएं हमारे समक्ष आती है। इसी प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से धमकियां आती रहती है।