Healthy Lifestyle: लिवर को नेचुरल तरीके से रखना चाहते है हाइड्रेट और हेल्दी, तो जरुर खाएं ये फल

हम अपने खानपान में थोड़े से बदलाव करके लिवर को हेल्दी बना सकते हैं। खासकर कुछ खास फलों का सेवन लिवर को नेचुरल तरीके से हाइड्रेट और डिटॉक्स करने में मदद करता है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 3 June 2025, 6:05 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, डिटॉक्स और मेटाबोलिज्म जैसी अहम प्रक्रियाओं में शामिल होता है। यदि लिवर ठीक से काम न करे, तो शरीर की संपूर्ण कार्यप्रणाली पर इसका असर पड़ता है। लेकिन खुशखबरी यह है कि हम अपने खानपान में थोड़े से बदलाव करके लिवर को हेल्दी बना सकते हैं। खासकर कुछ खास फलों का सेवन लिवर को नेचुरल तरीके से हाइड्रेट और डिटॉक्स करने में मदद करता है।

तरबूज – पानी से भरपूर फल

तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है, जो लगभग 90% पानी से भरपूर होता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और लाइकोपीन लिवर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

पपीता – डाइजेशन फ्रेंडली

पपीता लिवर के लिए एक बेहतरीन फल है। इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है और लिवर पर दबाव को कम करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन्स लिवर की सफाई में सहायक होते हैं।

सेब – डिटॉक्स में मददगार

सेब को रोज खाने से डॉक्टर से दूरी बनाए रखी जा सकती है – यह कहावत सिर्फ यूं ही नहीं बनी। सेब में मौजूद पेक्टिन और फाइबर लिवर को साफ रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह लिवर में फैट जमा होने से भी रोकता है।

अंगूर – एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार

अंगूर खासतौर पर काले अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर की कोशिकाओं को डैमेज से बचाता है। अंगूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

नींबू – नेचुरल क्लेंज़र

नींबू एक नेचुरल डिटॉक्स फल है, जिसमें विटामिन C भरपूर होता है। इसका रस लिवर की सफाई में मदद करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीना लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

अमरूद – विटामिन C का स्त्रोत

अमरूद में भरपूर विटामिन C और फाइबर पाया जाता है, जो लिवर को इन्फेक्शन और सूजन से बचाता है। यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे लिवर का कार्य बेहतर तरीके से हो पाता है।

Location : 

Published :