भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आखिरी समय पर टिकट रद्द करने पर अब कोई रिफंड नहीं मिलेगा। यह फैसला कालाबाजारी रोकने और यात्रियों को बेहतर योजना बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

भारतीय रेलवे (Img: Google)
New Delhi: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है, जो आपकी यात्रा की योजना को पूरी तरह बदल सकता है। टिकटों की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए अब कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को टिकट कैंसिल करने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा, क्योंकि आखिरी समय में टिकट कैंसिल करना जेब पर भारी पड़ सकता है।
नए नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे से कम समय पहले अपना कन्फर्म टिकट कैंसिल करता है, तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा। यह बदलाव पहले के नियमों से काफी अलग है, जहां आखिरी समय तक भी कुछ रकम वापस मिल जाती थी।
रेलवे ने रिफंड सिस्टम को समय के आधार पर चार हिस्सों में बांटा है:
72 घंटे से पहले: न्यूनतम शुल्क काटकर पूरा रिफंड
72 से 24 घंटे के बीच: 25% किराया कटेगा
24 से 8 घंटे के बीच: 50% किराया कटेगा
8 घंटे से कम: कोई रिफंड नहीं
इस नई नीति से यह साफ है कि जितनी देर से टिकट कैंसिल करेंगे, उतना ज्यादा नुकसान होगा।
देवरिया में टीबी जैसी गंभीर बीमारियों को किस तरह किया जा सकता है खत्म? लोगों को ऐसे किया जागरूक
जहां नियम सख्त हुए हैं, वहीं कुछ सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। अब यात्री किसी भी स्टेशन से ऑफलाइन टिकट कैंसिल कर सकते हैं, चाहे टिकट कहीं से भी बुक किया गया हो। इसके अलावा, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी आसान कर दी गई है, जिसे रेलवे के मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला SSC अफसरों को पूरी पेंशन, भेदभाव पर की ये कड़ी टिप्पणी
अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपनी सीट को अपग्रेड कर सकते हैं। अगर उच्च श्रेणी में सीट खाली है, तो आप आसानी से बेहतर कोच में सफर कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो आखिरी समय में बेहतर आराम चाहते हैं। रेलवे का यह कदम सिर्फ सख्ती नहीं बल्कि व्यवस्था सुधारने की दिशा में उठाया गया है। इसका मकसद है, कालाबाज़ारी रोकना, सीटों का बेहतर उपयोग करना और यात्रियों को जिम्मेदार बनाना। अब बिना प्लानिंग के टिकट बुक करना और आखिरी समय पर कैंसिल करना महंगा साबित हो सकता है।