हिंदी
शादी का डिसीजन सही है या गलत? (Img- AI)
New Delhi: शादी सिर्फ एक सामाजिक रस्म या सामान्य रिश्ता नहीं है, बल्कि यह दो लोगों की पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला होती है। एक सही और समझदार लाइफ पार्टनर मिलने से जहां जिंदगी बेहद खूबसूरत और आसान हो जाती है, वहीं अगर पार्टनर के साथ विचारों का तालमेल न बैठे, तो हंसती-खेलती जिंदगी में बिखराव आ जाता है और बात तलाक तक पहुंच जाती है।
अक्सर देखा जाता है कि कई लोग जल्दबाजी, समाज के डर या फिर केतन और राजा की तरह फैमिली प्रेशर में आकर शादी का यह बड़ा फैसला ले लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें जिंदगी भर पछताना पड़ता है। शादी को लेकर 5 ऐसी बातें हें, जिन्हें हर इंसान को शादी के बंधन में बंधने से पहले जरूर चेक कर लेना चाहिए।
शादी का इतना बड़ा डिसीजन लेने से पहले आंखें बंद करके अपने आप से एक बार पूरी ईमानदारी के साथ जरूर पूछ लें कि आखिरकार आप शादी क्यों कर रहे हैं? क्या आप सिर्फ अपने पेरेंट्स की खुशी के लिए शादी के मंडप में बैठ रहे हैं, या फिर आपको लगता है कि समाज के हिसाब से एक उम्र हो गई है और शादी कर लेनी चाहिए, इसलिए आप किसी दबाव में हैं?
या फिर आप सच में अपने लिए एक सूटेबल लाइफ पार्टनर चाहते हैं जिसके साथ जिंदगी बिता सकें? अगर आपका जवाब खुद के लिए नहीं है, तो ऐसी शादी का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि आप इसमें कभी अपना 100% नहीं दे पाएंगे।
शादी हो या कोई भी सामान्य रिश्ता, उसमें छोटी-मोटी बहस और झगड़े होना बहुत आम बात है। लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उन झगड़ों को किस तरह सुलझाते हैं। आप खुद से पूछें कि क्या आप विवाद के समय शांत रहकर नॉर्मल टोन में बात करते हैं, या फिर बहुत जल्दी हिंसक या गुस्से से लाल हो जाते हैं?
अगर आप फिलहाल अपने झगड़ों को मैच्योर तरीके से हैंडल नहीं कर सकते, तो आपको तब तक शादी के फैसले को टाल देना चाहिए। अगर आपका खुद के गुस्से पर कंट्रोल नहीं है, तो पार्टनर के साथ हर छोटी बात भी आपके घर को मैदान-ए-जंग बना देगी।
शादी के बाद के जीवन में फाइनेंशियल मैनेजमेंट (पैसों का प्रबंधन) और घर की जिम्मेदारियों का सही बंटवारा होना बहुत जरूरी होता है। आप दोनों पैसे कैसे खर्च करेंगे, भविष्य के लिए सेविंग्स कहां करेंगे और घर के रोजाना के खर्चों की जिम्मेदारियां कैसे बांटेंगे, यह सब शादी से पहले ही तय हो जाना चाहिए।
अपनी शादी तय होने से पहले ही अपने होने वाले पार्टनर के साथ इन सभी मुद्दों पर खुलकर बात कर लें। अगर पैसों को लेकर किसी भी तरह की असहमति या डिसएग्रीमेंट है, तो वह आपको यह अंतिम फैसला लेने में मदद करेगा कि आगे शादी करनी है या नहीं।
कुछ लोगों की यह बेहद गलत सोच होती है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद पर्सनल स्पेस जैसी कोई चीज नहीं बचती। लेकिन अंकुर वारिकू का मानना है कि एक लंबे और हेल्दी रिश्ते के लिए दोनों पार्टनर्स को पर्सनल स्पेस मिलना बहुत जरूरी है।
Family Relationships Tips: सास-ससुर से बिना अनबन कैसे तय करें हेल्दी बाउंड्रीज? अपनाएं ये आसान टिप्स
इसलिए शादी से पहले ही अपने पार्टनर को स्पष्ट बता दें कि शादी के बाद भी आपके पुराने दोस्त, आपकी पसंदीदा हॉबीज और आपकी पसंद की कुछ चीजें आपकी निजी जिंदगी का हिस्सा बनी रहेंगी। अगर पार्टनर को आपके पर्सनल स्पेस से दिक्कत है, तो यह बात शादी से पहले ही साफ हो जानी चाहिए, ताकि बाद में गलतफहमियां न बढ़ें।
पांचवीं और सबसे आखिरी चीज जो शादी से पहले जरूर चेक करनी चाहिए, वह है फ्यूचर प्लानिंग। शादी के बाद आपकी लाइफस्टाइल किस तरह की होगी, आपको पूरी जॉइंट फैमिली के साथ रहना है या फिर पार्टनर के साथ अकेले न्यूक्लियर फैमिली में, आगे चलकर बच्चे चाहिए या नहीं और एक-दूसरे से करियर को लेकर किस तरह की एक्सपेक्टेशन हैं इन सभी गंभीर बातों पर पहले ही लंबी चर्चा कर लेनी चाहिए। क्योंकि अगर बाद में इन बुनियादी चीजों को लेकर पार्टनर की सोच अलग निकलती है, तो यह हंसते-खेलते रिश्ते में कड़वाहट और बड़ी परेशानी की मुख्य वजह बन जाता है।
Location : New Delhi
Published : 10 July 2026, 3:22 PM IST