NEET UG Exam 2026: आज से परीक्षा शुरू, जानें एंट्री टाइम, ड्रेस कोड, बैन आइटम्स और जरूरी नियम

NEET UG 2026 परीक्षा आज देशभर में आयोजित हो रही है। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। ड्रेस कोड, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और प्रतिबंधित वस्तुओं के नियम सख्त हैं। जानें पूरी गाइडलाइन और जरूरी चेकलिस्ट।

Updated : 3 May 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए आज, 3 मई 2026, बेहद अहम दिन है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2026)’ का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा देश के सैकड़ों शहरों और विदेशों के केंद्रों पर एक साथ दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए जरूरी है कि वे समय, ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

एंट्री टाइम का रखें विशेष ध्यान

NTA के निर्देशों के अनुसार परीक्षा भले ही दोपहर 2 बजे शुरू हो, लेकिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक और दूरी को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य हैं। इनके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा-

एडमिट कार्ड: NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया, जिस पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकी हो।
पासपोर्ट साइज फोटो: वही फोटो जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई थी।
पोस्टकार्ड साइज फोटो: 4"x6" आकार की रंगीन फोटो, जिसे एडमिट कार्ड के निर्धारित स्थान पर लगाना होगा।
वैलिड आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट की मूल प्रति।
PWD प्रमाण पत्र: यदि लागू हो तो संबंधित प्रमाण पत्र साथ रखें।
क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं-

पेन: परीक्षा केंद्र पर ही पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
पानी की बोतल: केवल पारदर्शी बोतल ले जाने की अनुमति है।

वर्जित वस्तुएं-

मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, ज्वैलरी, पर्स और किसी भी प्रकार की खाने-पीने की चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

ड्रेस कोड का सख्ती से पालन

NEET परीक्षा में ड्रेस कोड बेहद सख्त होता है। उम्मीदवारों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट पहनना अनिवार्य है।
जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं है। चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने वालें को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

Bihar NEET Case: CBI ने शुरुआती जांच में SIT को घेरा, पूछे ये चार अहम सवाल; जानिये पूरा अपडेट

अंतिम समय के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

परीक्षा सिर्फ ज्ञान ही नहीं, बल्कि धैर्य और संयम की भी परीक्षा होती है। अभ्यर्थियों को शांत मन से केंद्र पर पहुंचना चाहिए और ओएमआर शीट भरते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
NTA ने परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की है।

NEET UG 2026 में सफलता के लिए सिर्फ तैयारी ही नहीं, बल्कि नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है। सही समय पर पहुंचना, जरूरी दस्तावेज साथ रखना और ड्रेस कोड का पालन करना आपके परीक्षा अनुभव को सहज बना सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  3 May 2026, 9:18 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement