MP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, हजारों पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन और कैसे करें आवेदन

MPESB ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें….

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 March 2026, 11:07 AM IST
google-preferred

Bhopal: मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 1679 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार वैकेंस की पूरी डिटेल्स पढ़ें लें।

जरूरी तारीखें

  • Application Start : 28 February 2026
  • Last Date for Apply Online : 14 March 2026
  • Last Date Pay Exam Fee : 14 March 2026
  • Correction Date : 19 March 2026
  • Exam Date : 07 April 2026
  • Admit Card : एग्जाम से पहले
  • Result Declared Date : जल्द जारी होगा...

Bihar Police 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, जल्दी कीजिए, आवेदन की डेडलाइन करीब

MPESB में आवेदन करने की आवेदन फीस

General : 500 रुपये
SC / ST / OBC : 250 रुपये
EWS / PH (Divyang) : 250 रुपये
Correction Charge : 20 रुपये

MPESB में भर्ती के लिए आयु सीमा

For Minimum Age : 18 Years For All Other Posts
For Minimum Age : 21 Years For Asst. Jail Superintendent
For Maximum Age : 33 Years

MPESB

मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (Img- Internet)

वैकेंसी डिटेल्स

Vanrakshak : 728
Kshetra Rakshak : 169
Jail Prahari : 757
Jail Superintendent : 25

MPESB Van Rakshak / Jail Prahar के लिए शैक्षिक योग्यता

MPESB ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आम तौर पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं क्लास (हाई स्कूल) या ग्रेजुएट पास होना चाहिए। सभी एप्लिकेंट्स को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें।

सरकारी नौकरी की तलाश अब हुई खत्म, उत्तराखंड में ग्रुप-डी के 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन करने का सही तरीका

कैसे करें अप्लाई?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट में, "ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म - फॉरेस्ट गार्ड और फील्ड गार्ड (एग्जीक्यूटिव) (फॉरेस्ट डिपार्टमेंट), जेल प्रहरी (एग्जीक्यूटिव) (जेल डिपार्टमेंट) और जेल सुपरिटेंडेंट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 2026 (स्टार्ट डेट - 28/02/2026)" लिंक पर क्लिक करें।

अब वेबसाइट पर इस लॉगिन का इस्तेमाल करें। फॉर्म पूरा करने के लिए, अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासपोर्ट नंबर डालें। एप्लीकेशन फॉर्म खुलने के बाद, मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें। डॉक्यूमेंट अपलोड कॉलम में, अपनी स्कैन की हुई पासपोर्ट-साइज़ फोटो और सिग्नेचर सही साइज़ में अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस भरें और आखिर में फॉर्म सबमिट कर दें।

Location : 
  • Bhopal

Published : 
  • 5 March 2026, 11:07 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement