हिंदी
मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी (सोर्स- एक्स)
New Delhi: अमेरिका की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित डिक्शनरी 'मेरियम-वेबस्टर' ने अपने शब्दकोश में 1400 नए शब्दों को जोड़ा है। इस बार के अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट संस्कृति, मीम्स और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े शब्दों को आधिकारिक मान्यता दी गई है। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल युग हमारी बोलचाल की भाषा को कितनी तेजी से बदल रहा है।
मेरियम-वेबस्टर के अध्यक्ष ग्रेगरी बारलो ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजी भाषा में बहुत तेजी से बदलाव आ रहे हैं। आजकल इंटरनेट, फैनडम, संगीत और पॉप कल्चर के जो शब्द सोशल मीडिया पर जन्म लेते हैं, वे अब तक केवल ऑनलाइन तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि लोगों की आम बातचीत का भी अहम हिस्सा बन चुके हैं। जब कोई शब्द लगातार रोजमर्रा की जुबान पर चढ़ जाता है, तो उसे डिक्शनरी में औपचारिक जगह दे दी जाती है।
HP Govt Jobs: हाईकोर्ट हिमाचल ने निकाली बंपर ज़ब, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
इस नए अपडेट में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई दिलचस्प शब्दों को शामिल किया गया है-
इंटरनेट और मीम संस्कृति: इसमें 'Trash Panda' (रेकून के लिए इस्तेमाल होने वाला मजाकिया शब्द), 'Rickroll', 'Looksmaxxing', 'Copium' और 'Meme Coin' जैसे लोकप्रिय इंटरनेट शब्द शामिल हैं।
मनोविज्ञान और समाज: 'Parasocial' (यानी मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों के बीच का एकतरफा रिश्ता) और 'Mandela Effect' (जब बहुत से लोग किसी गलत घटना को सच मान बैठते हैं) जैसे मनोवैज्ञानिक और सामाजिक शब्दों को भी आधिकारिक परिभाषा मिल गई है।
तकनीक और रिश्ते: आधुनिक तकनीक और एआई से जुड़े शब्दों के अलावा युवाओं के बीच काफी प्रचलित 'Promposal' जैसे नए शब्दों को भी अब इस प्रतिष्ठित शब्दकोश का हिस्सा बना लिया गया है।
मेरियम-वेबस्टर का यह फैसला साफ तौर पर यह साबित करता है कि शब्दकोश अब केवल पारंपरिक या पुरानी किताबी भाषा तक सीमित नहीं रह गए हैं। इसके बजाय, वे समाज के साथ निरंतर विकसित हो रही जीवंत भाषा का एक जीता-जागता दस्तावेज हैं। डिजिटल दौर में हो रहे नए-नए प्रयोगों के साथ भाषा का यह दायरा आने वाले समय में और अधिक विस्तृत होता जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 20 September 2026, 1:27 PM IST
No related posts found.