हिंदी
कोऑपरेटिव बैंक में जूनियर क्लर्क भर्ती (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Junior Clerk Recruitment 2026: Himachal Pradesh State Cooperative Bank ने जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 के तहत 91 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया IBPS मुंबई के माध्यम से नियमित आधार पर आयोजित की जाएगी। भर्ती हिमाचल प्रदेश के PACS और OCS कोटा के अंतर्गत की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं ग्रेजुएशन या उससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड उम्मीदवारों को नियमानुसार विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Railway Jobs 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें सबकुछ
भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से लगभग 1000 रुपये आवेदन शुल्क लिया जा सकता है। वहीं महिला, एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क करीब 800 रुपये रहने की संभावना है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा यानी मेंस के लिए बुलाया जाएगा। मेंस परीक्षा में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपये होगी। वहीं सभी भत्तों को मिलाकर उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 26,600 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों को अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद "Apply Online” लिंक पर क्लिक कर नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। फिर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Location : New Delhi
Published : 10 May 2026, 8:41 AM IST
Topics : 12th Pass Jobs Bank Jobs 2026 Government Bank Jobs HPSCB Recruitment 2026 Junior Clerk Recruitment
No related posts found.