मेहनत पूरी फिर भी ग्रोथ अधूरी? जानिए बॉस के वो 5 साइलेंट सिग्नल जो बता रहे हैं खतरे की घंटी!

Office Tips: दिन-रात मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा प्रमोशन? हो सकता है कि आपके बॉस आपसे असंतुष्ट हों। जानें बॉस के उन 5 बॉडी लैंग्वेज इशारों के बारे में जो आपके डूबते करियर का संकेत देते हैं और जानें किन बातों से बचना जरूरी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 July 2026, 3:11 PM IST
google-preferred

New Delhi: कारपोरेट दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि लोग कंपनियाँ नहीं, बल्कि बॉस छोड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब बॉस मन ही मन आपको "छोड़ने" का मन बना लेता है, तो क्या होता है? कई बार कर्मचारी रात-दिन एक करके काम करते हैं, लेकिन जब ऐप्रेजल या प्रमोशन का वक्त आता है, तो उनके हाथ निराशा ही लगती है।

इसका कारण केवल आपका काम नहीं, बल्कि बॉस के साथ आपका बिगड़ता प्रोफेशनल तालमेल भी हो सकता है। बॉस अक्सर सीधे नाराजगी नहीं जताते, बल्कि उनके व्यवहार में कुछ ऐसे 'साइलेंट सिग्नल' दिखने लगते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

1. साइलेंट ट्रीटमेंट और रूखा व्यवहार

अगर पहले आपके सीनियर आपसे काम के अलावा भी हालचाल पूछ लेते थे या खुशनुमा बातचीत होती थी, लेकिन अब उनका रवैया एकदम औपचारिक और रूखा हो गया है, तो सतर्क हो जाइए। अगर वे आपकी बातों का जवाब केवल छोटे-छोटे शब्दों में देने लगें या आपकी बात में कोई दिलचस्पी न दिखाएं, तो यह इस बात की ओर इशारा है कि उनके मन में आपकी छवि बदल रही है।

बैंकिंग नौकरी का शानदार अवसर! सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली बंपर वैकेंसी, जुलाई में होगी परीक्षा, ऐसे करें अप्लाई

2. फीडबैक मिलना बंद हो जाना

एक अच्छा मैनेजर हमेशा अपनी टीम की गलतियों को सुधारता है और अच्छे काम की तारीफ करता है। लेकिन अगर बॉस बाकी साथियों के काम की समीक्षा कर रहे हैं और आपको पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं, तो यह 'नो-ग्रोथ' का इशारा है। जब बॉस किसी कर्मचारी पर ध्यान देना छोड़ देते हैं, तो इसका मतलब है कि वे उसमें सुधार की उम्मीद खो चुके हैं।

3. महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और मीटिंग्स से दूरी

अगर पहले आपको बड़े और महत्वपूर्ण काम सौंपे जाते थे, लेकिन अब वे जिम्मेदारियां अचानक किसी सहकर्मी को मिलने लगी हैं, तो यह बड़ा रेड फ्लैग (Red Flag) है। टीम की मीटिंग्स, रणनीतिक चर्चाओं या ऑफिशियल लंच से आपको धीरे-धीरे दूर करना यह बताता है कि आपका बॉस अब आप पर भरोसा नहीं कर रहा है।

4. मेहनत के बाद भी रुक जाना इंक्रीमेंट

रात-दिन एक करने के बावजूद अगर आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही है, तो इसका सीधा संबंध बॉस के फीडबैक से होता है। कई बार हम अपने काम को बेहतरीन मानते हैं, लेकिन सीनियर की कसौटी पर हम खरे नहीं उतरते। ऐसी स्थिति में चुप्पी साधने के बजाय सीधे बॉस से फीडबैक मांगना चाहिए।

Sarkari Naukri: राजस्थान में 371 पदों पर APO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरु होेंगे आवेदन, जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल

भूलकर भी सीनियर से न कहें ये 5 बातें!

अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए जुबान पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। बॉस के सामने कभी भी:

1. यह मेरा काम नहीं है
2. मैं इस कंपनी में ज्यादा दिन नहीं टिकने वाला
3. मैं तो हमेशा से ऐसे ही काम करता आया हूँ
4. मुझे इतने कम पैसों में काम नहीं करना
5. मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता

जैसी बातें बोलने से बचें। ये शब्द आपको गैर-पेशेवर साबित करते हैं और आपके बने-बनाये करियर ग्राफ को पल भर में नीचे गिरा सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  23 July 2026, 3:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement