देवघर में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस और सतर्क नजर आ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

रामनवमी-ईद को लेकर देवघर में सुरक्षा चाक-चौबंद
Deoghar: जनपद में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस और सतर्क नजर आ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक किसी को भी बिना जांच के आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। गाड़ियों की डिक्की तक खंगाली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत लगाम लगाया जा सके।
देवघर में रामनवमी-ईद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
➡️प्रशासन ने कसी कमर, डीजे पर सख्त रोक
➡️हर चौराहा, हर गली और हर एंट्री पॉइंट पर पुलिस की कड़ी नजर#Jharkhand #TightSecurity #Deoghar #RamNavamiandEid pic.twitter.com/jsqY1dnsT5— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 20, 2026
इसी क्रम में आज बिलासी से पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा, जिनमें से दो युवक नशे की हालत में पाए गए, जबकि एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में घूमता मिला। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने जनपद में रामनवमी और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। पूरे शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा किया गया है। हर चौराहा, हर गली और हर एंट्री पॉइंट पर पुलिस की कड़ी नजर है।
रामनवमी और ईद पर्व पर सुरक्षा को लेकर मीटिंग करते आला अधिकारी
वहीं दूसरी ओर, रामनवमी को लेकर भी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। मंदिर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि दर्शन के दौरान किसी भी तरह की अफरा-तफरी न हो।
शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की गई हैं। सिटी क्षेत्र में आयोजित बैठक में सभी थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और उप महापौर टिप चटर्जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान साफ निर्देश दिया गया कि किसी भी सूरत में डीजे नहीं बजेगा।
देवघर के एसपी सौरभ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केवल लाउडस्पीकर को रात 10 बजे तक ही बजाने की अनुमति होगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंदिरों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके। पुलिस की इस सख्ती ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।