
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में अंधविश्वास और जमीन विवाद ने एक और जान ले ली। गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उराँव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष उरांव और प्रेम उरांव के रूप में हुई है जो इसी गांव के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि हत्या के पीछे दो मुख्य कारण डायन-बिसाही का शक और पुराना जमीन विवाद सामने आए हैं।
आरोपियों को शक था कि तेतरा उरांव द्वारा कथित डायन-बिसाही किए जाने के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी है। इसी अंधविश्वास ने धीरे-धीरे रंजिश का रूप ले लिया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा था।
चतरा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, घर से चला रहा था अफीम का धंधा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से उनका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को घसीटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पीली प्लास्टिक रस्सी और घटनास्थल के पास से एक चप्पल भी बरामद की गई है।
Muzaffarnagar: तीन माह की बच्ची को बंधक बना बंदर ने घंटों रखा कब्जे में, जानें कैसे बची मासूम की जान
छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के साथ पुअनि राजीव रंजन, राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। इस घटना के बाद ग्राम लाई और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
Location : Latehar
Published : 22 April 2026, 4:29 PM IST