हिंदी
अभी कुछ दिनों से रोजाना कुछ न कुछ ऐसा सुनने को मिल रहा है...जिससे कभी तो दिल घबराने लगता है.. तो कभी रोंगटे खड़े हो उठते हैं... दरअसल दुनिया में कहीं वर्चस्व की लड़ाई लड़ी जा रही है..तो कहीं खुद को बेहतर विकल्प बताने की जोर आजमाइश चल रही है। दरअसल, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष पांचवें दिन भी जारी है। इस बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रहने वाले लोगों को शहर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। वहीं कुछ समय पहले तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। जानकारी के मुताबिक बता दें कि तेहरान पर इजराइल ने सोमवार रात कई हवाई हमले किए। ऐसे में ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की।
Location : Israel
Published : 17 June 2025, 1:03 PM IST