हिंदी
UP News Live Update
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को छह महीने तक बढ़ाए जाने का शासनादेश सामने आया। पंचायत चुनावों में हो रही देरी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया, जिसके बाद लंबे समय से असमंजस में चल रहे प्रधानों को बड़ी राहत मिली है। फैसले की खबर मिलते ही प्रधान संघ में उत्साह का माहौल बन गया और ब्लॉक परिसर जश्न का केंद्र बन गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी लंबे अरसे बाद बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। स्मृति ईरानी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात किया। इसके अलावा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का जगह जगह स्वागत किया।
फतेहपुर के किशुनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में मंगलवार शाम दोस्तों संग यमुना नहाने गया 16 वर्षीय आदित्य तिवारी की डूबकर मौत हो गई। बुधवार सुबह यमुना किनारे लाश मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आया। पुलिस पूछताछ में साथ गए दोस्त ने सनसनीखेज खुलासा किया। सूत्रों के मुताबिक नहाते समय अंकित व कुल्लू मजाक में आदित्य के ऊपर चढ़ गए, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। आरोप है कि घटना के बाद अंकित ने आदित्य का मोबाइल छिपा दिया और परिजनों से झूठ बोला कि आदित्य दुर्गा माता मंदिर के पास बाइक से उतर गया था। थानाध्यक्ष किशुनपुर ने बताया कि दोस्त के बयान दर्ज कर अंकित व कुल्लू से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
आगरा में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ताजा मामला आगरा के छिपी टोला क्षेत्र का है, जहां पानी की गंभीर समस्या से परेशान महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। महिलाओं ने खाली बर्तन और बाल्टियां सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन नगर निगम और जलकल विभाग ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया। गर्मी के इस दौर में हालात और भी बदतर हो गए हैं। कई घरों में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायबरेली जिले में 13 मई को आए चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया थी। तूफान के 15 दिन बाद भी कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गदागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों के करीब 3000 हजार से अधिक गांव के रहने वाले अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने 24 घंटे में बिजली बहाल न होने पर सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को उस समय हड़कंभ मच गया जब सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित भिक्की गांव में तक़रीबन आधा दर्जन से अधिक एक ही खानदान के परिवारों ने अपने-अपने घरों की दीवार पर पलायन की चेतावनी देते हुए यह लिख दिया कि ये मकान बिकाऊ है। दरसअल बताया जा रहा है की बीती 1 मई को गांव में मुजाहिद अली और गुलाब दो पक्षों के बीच मोटरसाइकिल निकालने को लेकर विवाद हुआ था इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर मार पिटाई हुई थी जिसमें दोनों तरफ से कई लोगों को चोट भी आई थी। इसके बाद इन लोगों ने यह निर्णय लिया
देवरिया जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
देवरिया जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
देवरिया जनपद के रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने नाले के समीप नगर पंचायत द्वारा डंप किए गए कूड़े के ढेर में लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग और धुएं की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए, जबकि उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा और मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मैनपुरी जनपद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन दहन” के तहत भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण किया। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई जिले के थाना करहल और थाना औंछा पुलिस द्वारा की गई। इस अभियान के जरिए पुलिस ने नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। क्षेत्र की 60 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
महराजगंज के सोनौली में साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना ने कारवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क गिरोह का खुलासा किया है, जो डॉलर एक्सचेंज व विदेशी करेंसी को भारतीय खातों में ट्रांसफर करने, साइबर ठगी के रुपयों को खातों में मंगाकर निकासी और बंटवारा करते थे। इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के तार कहाँ से जुड़े है और कौन कौन इसमें शामिल है इसकी जांच पड़ताल टीम कर रही! पकड़े गए दो अभियुक्तों के कब्जे से नेपाली फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ है, जिससे इस साइबर गिरोह के तार नेपाल से जुड़ते नज़र आ रहे।
देवरिया जिला विवाह अधिकारी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दर्जनों फरियादियों ने कार्यालय के बाबू पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी देवरिया को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपे। फरियादियों का आरोप है कि विवाह पंजीकरण सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगवाया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। पीड़ितों का कहना है कि कभी कागजों में कमी बताकर तो कभी अधिकारी के अनुपस्थित होने का बहाना बनाकर उन्हें घंटों बैठाए रखा जाता है। जिससे आम जनता परेशान और आक्रोशित है।
बलिया के थाना दोकटी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैर-प्रांतीय राज्यों में तस्करी के लिए ले जाई जा रही कुल 3105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गश्त के दौरान शोभा-छपरा बैरिया मार्ग के मठ धजु गिरि की मठिया लक्ष्मण छपरा मार्ग पर एक संदिग्ध सफेद रंग की पिकप वाहन को बीती रात रोका। चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें पीले रंग के त्रिपाल के नीचे छुपाई गई शराब की पेटियां मिलीं। तलाशी में कुल 300 पेटी, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स की शराब शामिल थी, बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक रामबाबू गोस्वामी को पिकअप चलवाकर थाना लेकर आई।
नोएडा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में युवक के महबूबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक और उसकी प्रेमिका लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। युवक ने सुसाइड किया तो उसकी मां ने पुलिस से कहा कि उनके बेटे ने प्रेमिका की वजह से दुनिया को अलविदा बोला है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही कांड हो गया।
मैनपुरी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। 22 वर्षीय महिला का शव जिला अस्पताल पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब हो गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। मृतका की शादी को अभी डेढ़ साल भी पूरा नहीं हुआ था और वह अपने पीछे सात महीने की मासूम बच्ची छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बरेली में पारिवारिक विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश कर ली। आरोप है कि बेटे और बहू की लगातार प्रताड़ना, मारपीट और मकान कब्जाने के दबाव से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में बहन की शादी तय होने से नाराज युवक पर घर में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में स्कूटी और घरेलू सामान जल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जोरदार धमाके ने पूरे गांव को दहला दिया। घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना भीषण था कि मकान की दीवारें तक हिल गईं और टिन शेड के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार किशोर घायल हो गए, जबकि पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
रायबरेली के सारस चौराहे पर ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नौतनवा तहसील परिसर में उपनिबंधक संदीप दौड़ के खिलाफ कई महीनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अधिवक्ता एवं किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन पहले चरण में 46 दिन और दूसरे चरण में लगातार 205 दिनों तक चला। लंबे समय से जारी इस धरने ने स्थानीय प्रशासन और निबंधन विभाग पर लगातार दबाव बनाए रखा।
ग्रेटर नोएडा में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का जेवर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी ज्वाइंट सीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में महिला अधिवक्ता सीमा कलशन के घर पर हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक में कड़ा विरोध जताया गया है। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर मामले में लापरवाही और सही सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में स्विमिंग पूल में किशोर की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने संचालक और उसके दो बेटों समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल का संचालन मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। घटना से जुड़ा किशोर के डूबने का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
हमीरपुर में कांग्रेस नेता उज्ज्वल पाठक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्हें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर में ही रोके रखा गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का एक डेलिगेशन सुमेरपुर निवासी पीड़ित संदीप वर्मा से मिलने के लिए जा रहा था। यह डेलिगेशन टेढ़ा गांव की ओर रवाना होने वाला था, जहां दबंगों द्वारा संदीप वर्मा की पिटाई का मामला सामने आया था। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए एहतियातन यह कार्रवाई की।
चंदौली के चर्चित व्यापारी लूट-हत्याकांड मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने यह निर्णय सुनाते हुए अभियुक्त विनीत यादव की रिहाई का आदेश दिया, जो इस समय नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। वहीं, अन्य आरोपी शिवम सिंह और नसीम पहले से ही जमानत पर थे। अदालत के इस फैसले के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
मैनपुरी में न्यायालय के आदेश पर करहल और औछा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 66 मुकदमों के तहत जब्त किए गए करीब 7.64 करोड़ रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
अयोध्या को भव्य लवकुश पार्क का तोहफा मिला है। मऊशिवाला के पास थीम पार्क बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण 17.72 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह पार्क ‘कचरे से कला’ थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्क्रैप और बेकार सामग्री से रामायण के प्रसंग सजाए जाएंगे। यहां 3D इंस्टॉलेशन और साउंड-लाइट शो के जरिए डिजिटल अनुभव दिया जाएगा। छात्रों के लिए वर्कशॉप और एजुकेशनल टूर भी आयोजित किए जाएंगे।
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मथुरा में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। SSP श्लोक कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र को 4 सुपरजोन, 9 जोन और 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।
संभल में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। डीएम ने बताया कि जिले को 5 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में 828 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।
अमरोहा में बकरा ईद को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी लखन सिंह ने कहा है कि सड़कों पर ईद की नमाज नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खुले में कुर्बानी न करें। एसपी ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
बिजनौर में प्रभात यादव को जिला मंत्री पद से हटा दिया गया है। उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है और निष्कासन का आदेश भी जारी हो चुका है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने आदेश जारी किया। भाजपा जिला मंत्री पर महिला डॉक्टर द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे। थाना चांदपुर में प्रभात यादव के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।
चमोली के आदिबद्री क्षेत्र के बूंगा गांव में जंगल की आग की चपेट में आने से एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गौशाला जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में मुंडन संस्कार के दौरान बार बालाओं के डांस का मामला सामने आया है। बिना अनुमति रातभर कार्यक्रम में डांस चलता रहा। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।
सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र के मुसवा सरैया में बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर सेमरा गांव में मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को बालगोविंद की पिटाई की गई थी। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र के भावापुर इलाके में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। मामले में पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। जानकारी के अनुसार प्रेमी ने फोन कर बुलाकर मुंह दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी और प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग था और पति को इसकी जानकारी होने पर उसने डांटा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अयोध्या के अंज़रौली बाजार में स्थित बालाजी बर्तन भंडार में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
महराजगंज में पेट्रोल पम्पों पर तेल की किल्लत के कारण लोगों में मारामारी की स्थिति बनी हुई है। पेट्रोल पम्प अब सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही खोले जा रहे हैं। तेल लेने के लिए लोग रात से ही लाइनों में लग जाते हैं और कई लोग पम्प परिसर में ही बिस्तर लगाकर इंतजार करते देखे जा रहे हैं। स्थिति को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं।
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम परिसर में दलित बस्ती की बदहाल सड़क और सीवर लाइन दुरुस्त कराने की मांग को लेकर धरना दिया गया। कटरा चांद खां क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। वार्ड में गंदगी, टूटी सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
बेटे, बहु की प्रताड़ना से मां तंग
बेटे, बहु की प्रताड़ना से मां तंग
तंग आकर मां ने खाया जहर
बहु का दुर्व्यवहार करने का वीडियो
जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास
किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर इलाके की घटना
हापुड़ के पिलखवा क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री कोचिंग सेंटर में छत का प्लास्टर गिरने से हादसा हो गया। प्लास्टर छात्रों के ऊपर गिरने से कई छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कोचिंग मालिक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर सेमरा में मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को बालगोविंद की पिटाई की गई थी। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र के भावापुर इलाके में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। मामले में पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। जानकारी के अनुसार प्रेमी ने फोन कर बुलाकर मुंह दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी और प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग था और पति को इसकी जानकारी होने पर उसने डांटा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
अमेठी में स्मृति इरानी पवन पासी के आवास पहुंचीं और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पवन पासी के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी संभाला। 12वीं तक की पढ़ाई की जिम्मेदारी चंद्रप्रकाश को सौंपी गई, जबकि 12वीं के बाद की पढ़ाई का जिम्मा खुद उठाने की बात कही गई।
कौशाम्बी के मंझनपुर स्थित राजकीय पशु सेवा केंद्र में डॉक्टर के नदारद रहने का मामला सामने आया है। केंद्र बंद होने से पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर इलाज न मिलने से पशुपालक इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विधायक अब्बास अंसारी ने अवमानना याचिका दाखिल की है। यह याचिका हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले से जुड़ी है। एसपी गाजीपुर को भी इसमें पक्षकार बनाया गया है। हाईकोर्ट ने पहले एसपी गाजीपुर को पुनर्विचार का आदेश दिया था, लेकिन आदेश के बावजूद कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसी अवहेलना को लेकर याचिका दाखिल की गई है। मामला गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने का है।
लखनऊ कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट लाते हुए दो थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। नए आदेश के तहत नीलम पांडेय को महिला थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि राधेश्याम मौर्य को थाना महिगवां की कमान सौंपते हुए प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 27 May 2026, 7:53 AM IST