UP News Live: शातिर चोर गिरफ्तार, 60 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, यूपी की सभी ख़बरों का अड्डा

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 May 2026 , 7:51 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

 

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 29 May 2026 07:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kannauj रिश्वत लेते उप निबंधक गिरफ्तार

      कन्नौज की सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपनिबंधक अश्वनी कुमार वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैनामा (सेल डीड) में गड़बड़ी करने के नाम पर पहले 1 लाख 30 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में 60 हजार रुपये पर तय किया गया। टीम ने तय रकम लेते समय आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही एक प्राइवेट कर्मी को भी हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है। दोनों को कन्नौज कोतवाली ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    • 29 May 2026 07:22 PM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की वारदातों का खुलासा

      गोरखपुर के सहजनवा थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजय कुमार पथरकट उर्फ छोटू के कब्जे से चोरी के आभूषण और 2,365 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई वारदातों का खुलासा हुआ है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    • 29 May 2026 07:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kannauj रजिस्ट्री के नाम पर 60 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी

      कन्नौज में रजिस्ट्री के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में कानपुर विजिलेंस ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उप निबंधक अश्विन वर्मा और प्राइवेट कर्मी जितेंद्र कुशवाहा को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को मौके से हिरासत में लेकर टीम कानपुर ले गई है। मामले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    • 29 May 2026 07:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow दुबग्गा में सड़क हादसे में युवक की मौत

      लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में बाजनगर अंडरपास के पास कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में 10 साल का एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है।

    • 29 May 2026 07:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: Greater Noida अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

      ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एलजी गोलचक्कर के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवती चांदनी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

    • 29 May 2026 07:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh कब्रिस्तान में JCB चलाने का मामला

      अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के बराबर गांव में कब्रिस्तान में JCB चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने मिट्टी उठाकर कई कब्रों को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस को बुलाया। तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    • 29 May 2026 07:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lakhimpur Kheri पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई

      लखीमपुर खीरी में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 2.07 लाख रुपये नकद, जेवर, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी पवन गौतम ने मामले की जानकारी दी है।

    • 29 May 2026 07:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lalitpur किसान के घर में भीषण आग

      ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र के ग्राम कोरवास में एक किसान के घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची टीम मामले की जांच में जुटी है।

    • 29 May 2026 07:06 PM (IST)

      UP News Live Updates: Ayodhya जनगणना कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

      अयोध्या में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सख्त कार्रवाई की है। कुल 162 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इनमें रुदौली तहसील के 17, मिल्कीपुर के 46, सोहावल के 31 और बीकापुर तहसील के 68 कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

    • 29 May 2026 07:05 PM (IST)

      UP News Live Updates: Sambhal ट्रैक्टर की चपेट में दादी-नातिन की मौत

      संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के जलालपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादी और नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

    • 29 May 2026 06:39 PM (IST)

      UP News Live Updates: Bareilly बेबस विधवा महिला ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

      बरेली में करीब 62 वर्षीय विधवा कृष्णा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने रोते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री जी, मुझे बचा लो… मैं जीना चाहती हूं।” पीड़िता के अनुसार उनके पति की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति पर रिश्तेदारों की नजर पड़ गई। उनका आरोप है कि देवर, जेठ और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर करीब पांच महीने पहले वृद्ध आश्रम भेज दिया था। महिला का कहना है कि वह अब जीवन और बेबसी से जूझ रही हैं।

    • 29 May 2026 06:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: Chandauli सपा महिला नेता पर हमले में 5 के खिलाफ मुकदमा

      चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सपा नेता के साथ हाथ, पैर और लात-घूंसों से पिटाई की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों का आरोप है कि वाराणसी के सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारे लाल व उनके परिजनों ने हमला किया। एएसपी अन्नत चन्द्रशेखर के अनुसार, मामला कारोबारी विवाद से जुड़ा है और पुलिस जांच में जुटी है।

      UP Breaking News

    • 29 May 2026 06:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Maharajganj कोल्हुई में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त

      महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र स्थित जोगियाबारी अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सीमा से सटे गांवों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन निगरानी रखी गई। जवानों की मौजूदगी से पूरे इलाके में सुरक्षा का माहौल बना रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

      UP Breaking News

    • 29 May 2026 06:27 PM (IST)

      UP News Live Updates: Hamirpur निर्माणाधीन पुल हादसे में राज्यसभा सांसद मौके पर पहुंचे

      हमीरपुर के मोराकंदर गांव में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा देर रात तेज तूफान के दौरान स्लैब गिरने से हुआ था, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

    • 29 May 2026 06:24 PM (IST)

      UP News Live Updates: Raebareli बागी सिपाही सुनील शुक्ला ने उठाए सवाल

      रायबरेली में बागी सिपाही सुनील शुक्ला ने जिला पुलिस लाइन के जर्जर आवासों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टूटी रेलिंग और बदहाल क्वार्टरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जवान परेशान हैं, जबकि अफसरों के दफ्तर चमकदार हैं। मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    • 29 May 2026 06:21 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी

      लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सीजन खत्म होने से पहले ही कप्तानी से हटने का आग्रह किया था, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया। टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। पंत के इस फैसले के बाद टीम मैनेजमेंट आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है।

    • 29 May 2026 06:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: Unnao शासन द्वारा नामित 6 सभासदों की शपथ

      उन्नाव के पुरवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पुरवा और मौरावां में शासन द्वारा नामित 6 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम ने सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    • 29 May 2026 06:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kaushambi नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिजनों को सहायता

      कौशांबी के मंझनपुर स्थित हजरतगंज कस्बे में नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने परिजनों से मिलकर 4 लाख रुपये का चेक सौंपा। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मदद प्रदान की गई। मामले को लेकर इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

    • 29 May 2026 06:17 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri दबंगों के हमले के मामले में कार्रवाई

      मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में पीड़ित परिवार पर दबंगों के हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित करन सैनी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

    • 29 May 2026 06:16 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow सीएम आवास पर अहम बैठक

      लखनऊ में सीएम आवास पर केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सभी मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी एलओ और सभी विभागों के प्रमुख सचिव भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा की गई।

      UP Breaking News

    • 29 May 2026 05:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kushinagar 165 मीटर लंबे चकरोड से अवैध कब्जा हटाया गया

      कुशीनगर के नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में 165 मीटर लंबे चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। बताया गया कि इस पर करीब दर्जन भर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है और आगे भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखने की बात कही गई है।

    • 29 May 2026 05:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur Dehat सड़क किनारे मिला शव

      कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र स्थित सलेमपुर माहेरा में सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

    • 29 May 2026 05:45 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kushinagar 165 मीटर लंबे चकरोड से अवैध कब्जा हटाया गया

      कुशीनगर के नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में 165 मीटर लंबे चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। बताया गया कि इस पर करीब दर्जन भर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है और आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

    • 29 May 2026 05:44 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kannauj गैंगस्टर मामले में न्यायालय ने सुनाई सजा

      कन्नौज में गैंगस्टर मामले में न्यायालय ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, नीलू यादव और सह अभियुक्त पूजा तोमर को सजा सुनाई है। कोर्ट ने नवाब सिंह और नीलू यादव को 8-8 साल की सजा के साथ 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं पूजा तोमर को 6 साल की सजा सुनाई गई है। मामले में अदालत के फैसले के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

    • 29 May 2026 05:42 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow पेपर लीक और बिजली कटौती पर AAP की रणनीति

      लखनऊ में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि 1 जून को प्रयागराज में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा आयोजित की जाएगी। पार्टी के अनुसार 5 जून को प्रदेशभर में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि दोनों मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।

    • 29 May 2026 05:41 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri सराफा बाजार में हॉलमार्क टीम का छापा

      मैनपुरी के सराफा बाजार में हॉलमार्क टीम ने बॉबी ज्वैलर्स की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान हॉलमार्क आभूषण न मिलने पर टीम ने आवश्यक कदम उठाए। इसके विरोध में व्यापारियों ने सराफा बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। मामले के बाद बाजार में हलचल का माहौल बना रहा।

    • 29 May 2026 05:41 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur Dehat सड़क किनारे मिला शव

      कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र स्थित सलेमपुर माहेरा में सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

    • 29 May 2026 05:40 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kushinagar चकरोड से अवैध कब्जा हटाया गया

      कुशीनगर के नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में 165 मीटर लंबे चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। बताया गया कि इस पर करीब दर्जन भर लोगों का अवैध कब्जा था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है और आगे भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखने की बात कही गई है।

    • 29 May 2026 05:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: Amroha मंदिर परिसर में तालाब किनारे मांस मिलने से हंगामा

      अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर परिसर में तालाब किनारे मांस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    • 29 May 2026 05:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Noida कार मार्केट में अतिक्रमण अभियान

      नोएडा के सेक्टर-16 कार मार्केट में नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध दुकानों के बोर्ड औ

    • 29 May 2026 05:24 PM (IST)

      UP News Live Updates: Meerut जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की शादी

      मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हिमाचल प्रदेश में फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव से शादी की है। जानकारी के अनुसार मोनिका यादव का पहले पति धर्मेंद्र यादव से तलाक हो चुका है। वहीं गौरव चौधरी ने भी अपनी जर्मन पत्नी से तलाक ले लिया था। बताया गया कि गौरव चौधरी पहले जर्मनी में बिजनेस मैन के रूप में कार्यरत थे।

    • 29 May 2026 05:24 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow सुपर जायंट्स ने कप्तानी में बदलाव किया

      लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। फ्रेंचाइजी ने उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की है। साथ ही टीम मैनेजमेंट ने भविष्य की रणनीति को देखते हुए आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

    • 29 May 2026 05:23 PM (IST)

      UP News Live Updates: Amroha मंदिर परिसर में तालाब किनारे मांस मिलने से हंगामा

      अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर परिसर में तालाब किनारे मांस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    • 29 May 2026 05:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mirzapur फॉर्च्यूनर से कैश बरामदगी मामला

      मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। बरामद रकम को आयकर अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि कैश की सटीक राशि की आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह रकम एक ट्रैवल व्यवसायी की है। मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

    • 29 May 2026 05:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow चर्चित गुर्जर गैंग का मास्टरमाइंड अरेस्ट

      लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चर्चित गुर्जर गैंग के मास्टरमाइंड शेरा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने सुपारी लेकर एक ठेकेदार के घर पर अपने करीब दो दर्जन गुर्गों के साथ हमला किया था। शेरा पर पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 29 May 2026 05:06 PM (IST)

      UP News Live Updates: Etawah शादी में हर्ष फायरिंग का मामला

      इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल और शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    • 29 May 2026 05:06 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri 10 करोड़ के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण

      मैनपुरी में एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए करीब 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। थाना कुरावली और भोगांव में दर्ज 95 मुकदमों से संबंधित माल को गड़ेरी रोड स्थित ग्रीन वेस्ट हाउस में नष्ट किया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों के अनुसार, अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

    • 29 May 2026 05:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow चर्चित गुर्जर गैंग का मास्टरमाइंड अरेस्ट

      लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चर्चित गुर्जर गैंग के मास्टरमाइंड शेरा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने सुपारी लेकर एक ठेकेदार के घर पर अपने करीब दो दर्जन गुर्गों के साथ हमला किया था। शेरा पर पहले से आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 29 May 2026 05:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: Etawah शादी में हर्ष फायरिंग का मामला

      इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल और शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    • 29 May 2026 04:54 PM (IST)

      UP News Live Updates: Hamirpur निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद राज्यसभा सांसद मौके पर पहुंचे

      हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा देर रात मोराकंदर गांव में हुआ था, जब तेज तूफान के कारण पुल का स्लैब गिर गया और 6 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

      UP Breaking News

    • 29 May 2026 04:53 PM (IST)

      UP News Live Updates: Deoria निरीक्षण पर निकले DM मधुसूदन हुल्गी

      देवरिया में DM मधुसूदन हुल्गी ने भाटपाररानी स्थित PHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर DM ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

    • 29 May 2026 04:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur बिजली घर पर स्थानीय लोगों का हंगामा

      हापुड़ नगर के दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। क्षेत्र में बार-बार बिजली आने-जाने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे बिजली घर पर पहुंच गए। लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

    • 29 May 2026 04:48 PM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun अलापुर क्षेत्र में झटका तार की चपेट में युवक की मौत

      बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के चितौरा धनौरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे कालीचरण (28), अपने चाचा हरपाल (50) के साथ बाइक से अलापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के बीच लटके झटका तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 29 May 2026 04:46 PM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun अलापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

      बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से खेत जा रहे 22 वर्षीय युवक कालीचरण की झटका मशीन के तार की चपेट में आने से गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 29 May 2026 04:45 PM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh दो बहनों से छेड़छाड़ का मामला

      अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर में स्कूल जाते समय दो बहनों के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और परिजन सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 29 May 2026 04:44 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri रिटायर्ड बाबू अरविंद कुमार ने नहीं छोड़ी कुर्सी

      मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में तैनात रिटायर्ड बाबू अरविंद कुमार द्वारा कुर्सी न छोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह पद से रिटायर होने के बाद भी पद पर बने हुए हैं। इस मामले को गंभीर मानते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन पर करोड़ों रुपये के घोटाले का मास्टरमाइंड होने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

    • 29 May 2026 04:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: Sambhal दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल

      संभल के धनारी क्षेत्र स्थित छपरा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 29 May 2026 04:33 PM (IST)

      UP News Live Updates: Saharanpur पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर

      सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के डूमवाला गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अहसान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। बताया जा रहा है कि अहसान नकुड़ क्षेत्र के कपूरी गांव का निवासी था। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई है।

    • 29 May 2026 04:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट जारी, 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

      गोरखपुर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए “एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट” जारी किया है। जिले में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और बिजली विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

    • 29 May 2026 04:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: Rampur में तरबूज खाने से परिवार के 8 लोग बीमार

      रामपुर के थाना भोट क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार ईद मनाने के लिए अपनी नानी के घर आया हुआ था।

      UP Breaking News

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  29 May 2026, 10:33 AM IST

Related News

Advertisement