हिंदी
10% ग्लोबल टैरिफ का ऐलान (Image Source: Google )
New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'बेहद निराशाजनक' और 'हास्यास्पद' बताते हुए कहा कि जिन जजों ने उनके खिलाफ फैसला दिया, उन्हें देशहित में सही कदम उठाने का साहस नहीं था। ट्रंप ने यहां तक कहा कि उन्हें ऐसे जजों पर बेहद शर्म आती है। उन्होंने फैसले का विरोध करने वाले तीन जजों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अदालत का यह निर्णय अमेरिका के आर्थिक हितों के खिलाफ है और इससे विदेशी देशों को फायदा मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट में झटका लगने के बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10% अतिरिक्त ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप के मुताबिक, कई देश वर्षों से अमेरिका का आर्थिक शोषण कर रहे थे और टैरिफ नीति ने इस शोषण को रोकने का काम किया था। उन्होंने दावा किया कि अदालत के फैसले से अन्य देश खुशी से नाच रहे हैं, लेकिन अमेरिका जल्द ही नए कदमों से उन्हें जवाब देगा।
AI Summit में रोबोट डॉग को लेकर विवाद, Galgotias University पर उठे सवाल
ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव करते हुए कहा कि इन आर्थिक उपायों की वजह से पांच संभावित युद्ध टल गए। उनका कहना था कि टैरिफ का इस्तेमाल उन देशों के खिलाफ दंड के रूप में किया गया, जो अवैध रूप से ड्रग्स भेजकर अमेरिकी युवाओं को नुकसान पहुंचा रहे थे। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि मौजूदा टैरिफ लागू रहेंगे और अमेरिका सैकड़ों अरब डॉलर की आय जारी रखेगा, जिससे देश और मजबूत होगा।
ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के बहुमत पर विदेशी हितों से प्रभावित होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका को अपनी आर्थिक ताकत बढ़ाने की जरूरत है।
प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने बहुमत वाले जजों को सिर्फ नाम के रिपब्लिकन बताते हुए उन पर कट्टर वामपंथी विचारधारा से प्रभावित होने का आरोप लगाया। उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा कानूनों के तहत उनके पास अन्य टैरिफ लगाने के भी विकल्प मौजूद हैं और प्रशासन इस दिशा में आगे बढ़ेगा।
गुजरात के वलसाड में रफ्तार ने ढाया कहर, ट्रक में घुसी कार; एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
इस फैसले और ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान से वैश्विक व्यापार पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है साथ ही इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तनाव बढ़ सकता है और अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंधों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
Location : New Delhi
Published : 21 February 2026, 3:31 AM IST
Topics : !0% Terrif On Every country 10% global tariff announced on all countries 10% terrif Donald Trump Trump furious over Supreme Court decision