UN में वॉकआउट करने वाले डिप्लोमैट्स पर गरजे नेतन्याहू, पेजर दिखाकर कहा-जल्द गिरेगी ईरान की क्रूर सरकार

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र में नेतन्याहू के भाषण पर राजनयिकों का वॉकआउट। मंच से पेजर दिखाकर हिजबुल्लाह और ईरान को दी सीधी चेतावनी। कहा- जल्द गिरेगा ईरान का शासन। जानिए पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 September 2026, 8:29 AM IST
google-preferred

Jerusalem: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का सत्र उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भाषण देने मंच पर पहुंचे। उनके मंच पर आते ही कई देशों के राजनयिक और प्रतिनिधि विरोध जताते हुए सदन से बाहर निकल गए।

हालांकि, इस वॉकआउट के बीच इजरायली प्रतिनिधियों ने खड़े होकर जोरदार तालियां बजाईं। इस पर तीखा तंज कसते हुए नेतन्याहू ने कहा कि यदि कोई 'नैतिक रूप से कायर' प्रतिनिधि अभी भी अंदर बैठा है, तो वह भी बाहर जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।

झूठ और क्रूरता के दम पर टिक सरकार आखिरकार गिरेगी

अपने संबोधन में इजरायली पीएम ने ईरान और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईरान की मौजूदा सरकार अपने भ्रष्टाचार, झूठ और क्रूरता के कारण आखिरकार गिर जाएगी और वहां की जनता बहुत जल्द आजाद होगी।

क्या नेतन्याहू के जाल में फंस गए ट्रंप? ईरान से खुद की जान को खतरा बताकर अमेरिका ने शुरू किया विनाशकारी हमला

अंतरराष्ट्रीय आलोचकों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इजरायल का विरोध करते हैं, वे मध्य पूर्व में ईसाइयों पर हो रहे जुल्म और ईरान की हिंसक कार्रवाइयों पर पूरी तरह चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल इजरायल ही एकमात्र ऐसा देश है जहां ईसाई सुरक्षित हैं और उनकी आबादी बढ़ रही है।

सदन में पेजर निकालकर सबको चौंकाया

भाषण के दौरान सबसे हैरान कर देने वाला पल तब आया जब नेतन्याहू ने अचानक अपनी जेब से एक पेजर निकाला। पेजर लहराते हुए उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या उन्हें यह याद है? उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह इस पेजर को कभी नहीं भूल पाएगा।

‘भारत हमारा सच्चा दोस्त…’ जेडी वेंस के बयान पर भड़के नेतन्याहू, अमेरिका को याद दिलाई इंडिया की ताकत!

उनका इशारा लेबनान में हुए उस भयानक पेजर विस्फोट की ओर था जिसने हिजबुल्लाह के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया था। नेतन्याहू ने साफ किया कि इजरायल सात मोर्चों पर लड़ रहा है, लेकिन उसका अस्तित्व कभी कमजोर नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास मजबूत रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

Location :  Jerusalem

Published :  25 September 2026, 8:06 AM IST

Related News

Advertisement