हमास को शरण देने पर कतर पर भड़का इजरायल, नेतन्याहू बोले- ‘जो अमेरिका ने किया, हमने भी वही किया’
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर की राजधानी दोहा में की गई एयर स्ट्राइक को जायज बताया है। उन्होंने इस हमले की तुलना 9/11 के बाद अमेरिका द्वारा उठाए गए कदमों से की। कतर पर हमास के नेताओं को पनाह देने और आर्थिक मदद पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।