Muzaffarnagar: खामनेई की मौत की खबर पर शिया समुदाय का शोक जुलूस, हजारों लोग सड़कों पर उतरे; जानिये पूरा अपडेट

ईरान-इजरायल के तनावपूर्ण हालात के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar में शिया समुदाय के लोगों में गहरा रोष और शोक देखने को मिला।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 March 2026, 7:19 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: ईरान-इजरायल के तनावपूर्ण हालात के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar में शिया समुदाय के लोगों में गहरा रोष और शोक देखने को मिला। रविवार को खालापार थाना क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने काले कपड़े पहनकर शोक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में खामनेई के पोस्टर थे और वे रोते-बिलखते हुए सड़कों पर आगे बढ़ रहे थे।

जुलूस फक्करशाह चौक पहुंचा, जहां समुदाय के प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में कथित हत्याओं और बमबारी की घटनाओं को तत्काल रोकने की मांग की गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से निगरानी

कार्यक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी रखी जा रही थी, जबकि जमीन पर भारी पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला हुआ था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने पहले से अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

आयोजनकर्ता का बयान

कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता नसीम अहमद जैदी ने कहा कि खामनेई पूरी दुनिया में “जालिमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले रहबर” थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें शहीद किया गया। उन्होंने कहा कि समुदाय उनके प्रति खिराज-ए-अकीदत पेश करने के लिए एकत्र हुआ है और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया है। ज्ञापन में वैश्विक स्तर पर हो रही हिंसा को रोकने की मांग की गई है।

IND vs WI: दोनों देशों के बीच करो या मरो का मुकाबला आज, मैच होगा रोमांचक

प्रशासन का पक्ष

एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि शिया समाज ने पूर्व अनुमति लेकर जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि समुदाय ने विदेश में हो रही घटनाओं पर रोष व्यक्त किया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। फिलहाल जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

 

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 1 March 2026, 7:19 PM IST

Advertisement
Advertisement