हिंदी
मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग अन्य देशों में भी पहुंच गई है। खाड़ी देशों में तनाव की स्थिति बनी है। वहीं युद्ध के मद्देनजर कई देशों के नेताओं की मिली जुली प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं।
अमेरिका और इजरायल के हमले की कड़ी निंदा
New Delhi: मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग अन्य देशों में भी पहुंच गई है। खाड़ी देशों में तनाव की स्थिति बनी है। वही युद्ध के मद्देनजर कई देशों के नेताओं की मिली जुली प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं। इस बीच ड्रैगन का रुख भी सामने आया है। उन्होंने हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की।
चीन ने खामेनेई की हत्या को ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने यूएस और इजराइल से युद्ध को तत्काल रोकने को कहा है। चीन ने शांति और स्थिरता को बनाए रखने की अपील की है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि खामेनेई पर हमला ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह यूएन चार्टर के मकसद और सिद्धांतों और इंटरनेशनल रिलेशन के बेसिक नियमों को रौंदता है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है।
Iran Israel War: पाकिस्तान उबला, भीड़ ने US दूतावास के बाद UN बिल्डिंग को भी किया आग के हवाले
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम सैन्य ऑपरेशन को तुरंत रोकने, तनावपूर्ण स्थिति को और न बढ़ाने और मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर कोशिश करने की अपील करते हैं।
ईरान पर हुए हमलों के बाद मुस्लिम देशों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारी लगातार अमेरिका विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं और इस्लामिक नेताओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
IND vs WI: दोनों देशों के बीच करो या मरो का मुकाबला आज, मैच होगा रोमांचक
ताजा जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में ईरान के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका विरोधी नारे लगाए और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी। इस हमले पर कई देशी-विदेशी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।