हिंदी
ईरान इज़राइल युद्ध
New Delhi: ईरान में लगातार हो रही बमबारी के बीच हर तरफ यही सवाल उठ रहा था कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई कहां हैं? घंटों की खामोशी के बाद इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लाइव आकर ऐसा बयान दे दिया कि तेहरान से लेकर वॉशिंगटन तक हड़कंप मच गया। नेतन्याहू ने कहा, ‘ऐसे कई संकेत हैं जो बताते हैं कि खामेनेई अब जिंदा नहीं हैं’। यह सिर्फ एक कूटनीतिक चाल नहीं, बल्कि ईरान के 47 साल पुराने शासन की नींव हिलने का संकेत माना जा रहा है।
इज़राइली मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पीएम को खामेनेई के शव की तस्वीर दिखाई गई। रिपोर्ट के अनुसार यह शव तेहरान के उसी आवास से बरामद किया गया, जिसे इज़राइली और अमेरिकी वायुसेना ने 30 बंकर-बस्टर बमों से तहस-नहस कर दिया।
Iran Israel War: खाड़ी में जारी तनाव ने बढ़ाई गाजियाबादियों की बेचैनी, जानिए क्या बोले?
तेहरान के सर्वोच्च नेता कार्यालय ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान के सार्वजनिक संबंध विभाग के प्रमुख ने बयान जारी कर इसे इज़रायल की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि दुश्मन अब मानसिक युद्ध (मेंटल वारफेयर) पर उतर आया है। ईरान का दावा है कि खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं और इज़रायल केवल झूठ फैलाकर जनता का मनोबल तोड़ना चाहता है।
दुनिया भर की मीडिया खामेनेई की मौत को लेकर अटकलों के बाजार में है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपडेट मांग रहे हैं। विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि यदि खामेनेई सच में नहीं बचे, तो यह न केवल ईरान बल्कि पूरी मध्य पूर्व की राजनीतिक दिशा बदल सकता है।
हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण हैं। कूटनीतिक गलियारे और सैन्य गतिविधियां लगातार तेज हैं। राजनीतिक विश्लेषक कह रहे हैं कि आने वाले 48 घंटे निर्णायक हो सकते हैं। ईरान के अंदर और बाहर दोनों तरफ अस्थिरता बढ़ सकती है।
Location : New Delhi
Published : 1 March 2026, 3:14 AM IST
Topics : iran Iran Israel war israel Khamenei Netanyahu