हिंदी
शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच ईरान के कड़े रुख (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: मध्य पूर्व की राजनीति एक बार फिर बड़े मोड़ पर पहुंच गई है। जहां सीजफायर और शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच ईरान के कड़े रुख ने पूरी डिप्लोमैटिक प्रक्रिया को झटका दे दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान में होने वाली सीजफायर डील का हिस्सा नहीं बनेगा और जब तक लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत में शामिल नहीं होगा।
अमेरिकी रिपोर्ट और ईरान का खंडन
इससे पहले अमेरिकी मीडिया ने दावा किया था कि ईरानी डेलिगेशन गुरुवार शाम पाकिस्तान पहुंच गया है, जिसमें संसद अध्यक्ष गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची शामिल हैं, लेकिन ईरानी मीडिया ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है।
Iran Israel War: युद्ध के बीच 18 की मौत के बाद ईरान का पलटवार, इजराइल पर दागीं… पढ़ें पूरी खबर
2 सप्ताह के सीजफायर पर बनी थी सहमति
रिपोर्ट्स के अनुसार 7 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच 2 सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बनी थी और यह भी तय हुआ था कि दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधि पाकिस्तान में मुलाकात करेंगे, जहां इस्लामाबाद में शनिवार को अहम बातचीत प्रस्तावित है।
अमेरिका-ईरान वार्ता के प्रमुख मुद्दे
इस प्रस्तावित बातचीत में कई बड़े और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होनी है, जिनमें ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम सबसे अहम है, जहां अमेरिका चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे और अपने उच्च स्तर के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करे, जबकि ईरान सभी प्रतिबंध हटाने और फ्रोजन एसेट्स वापस करने की मांग पर अड़ा हुआ है, इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण और टोल सिस्टम को लेकर भी दोनों देशों में गहरी असहमति है, जहां अमेरिका इसे पूरी तरह खुला और बिना बाधा वाला मार्ग बनाना चाहता है, वहीं ईरान अपनी रणनीतिक पकड़ बनाए रखना चाहता है।
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, F-35 गिराने के दावे पर विवाद; अमेरिका ने कहा…
मिसाइल और प्रतिबंधों पर भी टकराव
बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर भी अमेरिका ईरान पर रोक लगाने के पक्ष में है जबकि ईरान इसे अपनी सुरक्षा का हिस्सा बताता है और किसी भी तरह की पाबंदी स्वीकार करने को तैयार नहीं है, ऐसे में दोनों देशों के बीच यह वार्ता पहले से ही तनावपूर्ण मानी जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 10 April 2026, 4:08 PM IST