हिंदी
भारत ने जीती सीरीज (Img X)
New Delhi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला में कीवी टीम को शिक्सत दे दी। निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुकाबले में टीम इंडिया की वापसी करा दी।
अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर दबाव बनाया। अर्शदीप ने 43वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क को आउट कर कीवी टीम को आठवां झटका दिया। क्लार्क 35 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया की जीत पर खुशी से झूमते भारतीय फैंस (Img: X)
IND vs NZ: तू चल में आया, हॉफ सेंचुरी को तरसे भारतीय बल्लेबाज; 209 रन पर सिमटी टीम इंडिया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद अक्षर पटेल और ईशान किशन ने अहम पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
अक्षर पटेल: 46 रन
ईशान किशन: 46 रन
श्रेयस अय्यर: 22 रन
नमन धीर: 22 रन
मोहम्मद सिराज: नाबाद 14 रन
न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। भारत की पूरी टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर आउट हो गई।
Special moments 🏆
BCCI Vice-President Mr Rajeev Shukla @ShuklaRajiv presents the #NZvIND ODI Series winners' trophy to #TeamIndia Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 🙌 https://t.co/SE9eT6yJbs
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31) ने बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर और निक हैरी ने 24 रनों का योगदान दिया। क्रिस्टियन क्लार्क ने 16, टिम साइफर्ट और ब्लेयर टिकनर ने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने चार विकेट 83 रन पर गंवाए थे, जिसके बाद टीम वापसी करने में नाकाम रही। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 42.1 ओवर में 209 रनों पर ढेर हो गई थी। ईशान किशन और अक्षर पटेल दो बल्लेबाज फिफ्टी से चूके और 46-46 रन बनाकर आउट हुए।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया। उनसे ज्यादा तो रन नंबर-10 और 11 के बल्लेबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बना गए। रोहित 7 तो कोहली ने 5 रन बनाए, जबकि अर्शदीप-सिराज ने 14-14 रन जोड़े। आखिरी विकेट के लिए दोनों ने 26 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में सिर्फ चौथा मैच जीता। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
भारत ने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीती थी। उस समय भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2020 और 2022 के दौरों पर भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के पास एक बार फिर न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने का मौका है।
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 3:21 PM IST
Topics : Arshdeep Singh Bowling IND vs NZ Match Today India New Zealand ODI Series India vs New Zealand Live ND vs NZ 5th ODI
No related posts found.