हिंदी
ड्रेक पैसेज में आया जोरदार भूकंप
New Delhi: दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच स्थित ड्रेक पैसेज (Drake Passage) में शनिवार (11 अक्टूबर 2025) तड़के रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह झटका भारतीय समयानुसार रात 1:59 बजे (IST) महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
Arab News की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 60.18° दक्षिण और देशांतर 61.85° पश्चिम में स्थित था। यह इलाका दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टॉनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है, जो भूकंपीय गतिविधियों के लिए अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।
ड्रेक पैसेज में सुबह-सुबह डोली धरती
भूकंप के तुरंत बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Center) और चिली की समुद्री प्राधिकरण SHOA ने संभावित सुनामी के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी की।
चिली प्रशासन ने अंटार्कटिका के Prat और O’Higgins सैन्य ठिकानों और Cape Horn क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। हालांकि, करीब एक घंटे के भीतर स्थिति सामान्य होने पर सभी सुनामी अलर्ट रद्द कर दिए गए।
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत
विशेषज्ञों का कहना है कि ड्रेक पैसेज की गहराई और तेज हवाओं के कारण इस क्षेत्र में सुनामी की लहरें आमतौर पर बहुत बड़ी नहीं होतीं।
इससे पहले शुक्रवार (10 अक्टूबर 2025) को फिलिपीन सागर (Philippine Sea) में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यह झटका भारतीय समयानुसार शाम 4:42 बजे आया। NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 7.32° उत्तर और देशांतर 126.59° पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।
भूकंप समुद्र के भीतर होने के कारण झटके आसपास के तटीय इलाकों में भी महसूस किए गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
Philippines Earthquake: मिंडानाओ में सुबह-सुबह कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी
भूगर्भ वैज्ञानिकों का मानना है कि हाल के दिनों में प्लेटों की गति और समुद्री दबाव में परिवर्तन के कारण इस क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ी हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे गहरे समुद्री भूकंपों से आमतौर पर बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना कम रहती है, लेकिन इनकी लगातार आवृत्ति भविष्य में संभावित खतरे का संकेत देती है।
Location : New Delhi
Published : 11 October 2025, 8:34 AM IST
Topics : Antarctica Earthquake Drake Passage Earthquake Earthquake Today Philippine Earthquake Philippine Sea earthquake
No related posts found.