बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा, ओडिशा तट के पास कार्गो जहाज समुद्र में डूबा, 24 लोग थे सवार

गाल की खाड़ी में शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हुआ। ओडिशा से सिंगापुर जा रहा 24 चालक दल वाला मालवाहक जहाज पारादीप तट से 240 समुद्री मील दूर डूब गया। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने मोर्चा संभाल लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 August 2026, 11:57 PM IST
google-preferred

New Delhi: बंगाल की खाड़ी में शनिवार को दुखद हादसा हो गया। पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज डूब गया। सूत्रों के मुताबिक, जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

हादसा ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर हुआ।

कहां और कैसे हुआ हादसा
अधिकारियों के अनुसार, मालवाहक जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर की ओर जा रहा था। उसने शुक्रवार को ओडिशा के तट से अपनी यात्रा शुरू की थी। शनिवार को यह जहाज बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया, ताकि बचाव अभियान में मदद मिल सके।
जहाज पर कितने लोग थे

मालवाहक जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य मौजूद थे। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर सदस्य चीनी नागरिक थे। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया जा सका है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनी हुई है।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने संभाला मोर्चा

जहाज के डूबने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के जहाजों को भी सहायता के लिए सतर्क किया गया है। फिलहाल अधिकारियों की प्राथमिकता जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित निकालना है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव? दिल्ली एयरपोर्ट ने दिए अहम निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

कितने लोग बचाए गए, अभी साफ नहीं

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमें अभी यह पता नहीं है कि चालक दल के कितने सदस्यों को बचाया गया है।' फिलहाल भारतीय एजेंसियों का पूरा ध्यान जहाज पर सवार लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने पर है। हादसे के कारणों की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।

New SIM Card Rules: मोबाइल यूजर्स के लिए नया सिम लेना हुआ कठिन, नए नियम जारी; जानिए DoT के निर्देश

बचाव अभियान पर टिकी नजर

ओडिशा से सिंगापुर जा रहे इस मालवाहक जहाज के डूबने की खबर के बाद समुद्री सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के अभियान के साथ अन्य जहाज भी सहायता के लिए तैयार हैं।

Location :  New Delhi

Published :  22 August 2026, 11:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement