हिंदी
राजवीर जवंदा का आज अंतिम संस्कार
Punjab: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे राजवीर जवंदा (35) ने 8 अक्टूबर 2025 को अपने जीवन का अंतिम साँस लिया। 27 सितंबर को हिमाचल के बड्डी-पिंजौर रोड पर हुए गंभीर बाइक हादसे में घायल राजवीर ने 11 दिनों तक फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में इलाज कराया, लेकिन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।
राजवीर का अंतिम संस्कार आज 9 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पौना (जगरांव) में किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे शव यात्रा पैतृक घर से शुरू होगी और सुबह 11 बजे सरकारी स्कूल के ग्राउंड में अंतिम संस्कार होगा। गांव सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि रात से ही फैंस की भीड़ जुटी हुई है और अंतिम संस्कार को यादगार बनाने की तैयारी है।
27 सितंबर को राजवीर अपनी BMW R 1250 GS एडवेंचर बाइक पर शिमला की ओर जा रहे थे। वे 5 दोस्तों के साथ पहाड़ी टूर पर थे। पिंजौर के पास दो सांड रास्ते में आए, बचने की कोशिश में उनकी बाइक बोलेरो वाहन से टकरा गई। सुरक्षित गियर पहनने के बावजूद उनके सिर, रीढ़ और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। रास्ते में उन्हें दो हार्ट अटैक भी आए।
राजवीर जवंदा के निधन से इंडस्ट्री में शोक
प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सोलन के सिविल अस्पताल और फिर फेज-6 सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 2 बजे उन्हें फोर्टिस मोहाली में शिफ्ट किया गया। चार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। 29 सितंबर को हल्का सुधार दिखा, लेकिन 3 अक्टूबर को MRI में ब्रेन डैमेज और ऑक्सीजन की कमी पाई गई। 8 अक्टूबर सुबह 10:55 बजे डॉक्टरों ने मल्टी-ऑर्गन फेलियर की पुष्टि की।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल
राजवीर अपनी पत्नी अशविंदर कौर, बेटी हेमंत कौर (5) और बेटे दिलावर सिंह (3) को छोड़ गए। पत्नी ने हादसे से पहले ही चेतावनी दी थी कि 1300cc बाइक खतरनाक है, लेकिन राजवीर ने उसे नजरअंदाज किया। उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा, गिप्पी ग्रेवाल सहित कई स्टार्स अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।
राजवीर ने 2014 में 'मुंडा लाइक मी' से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने पंजाब पुलिस (2011–2019) को छोड़कर सिंगिंग को चुना। उनके हिट गाने हैं: 'कंगनी', 'तू दिस पैंदा', 'खुश रह कर', 'सरनेम', 'आफरीन', 'लैंडलॉर्ड'। उन्होंने 2018 में फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह', 2019 में 'जिंद जान' और 'मिंदो तसीलदारनी' में अभिनय किया। उनका नेट वर्थ ₹4-5 करोड़ अनुमानित है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजवीर के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजवीर जवंदा का निधन पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके गाने और अभिनय हमेशा फैंस के दिलों में जीवित रहेंगे।
Location : Punjab
Published : 9 October 2025, 12:36 PM IST
Topics : Bollywood stars Pauna Jagraon Punjabi music industry Punjabi singer Rajveer Jawanda passes away
No related posts found.