पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने चलाईं 7-8 गोलियां; CCTV आया सामने
पंजाब के बरनाला में पंजाबी सिंगर और गीतकार गुलाब सिद्धू के घर देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। करीब 7-8 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फायरिंग के बाद गैंगस्टर डोनी बल के नाम से कथित ऑडियो वायरल हुआ है।