हिंदी
बिहार में प्रथम चरण के मतदान के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला और पत्थरबाजी की गई। घटना के बाद तनाव का माहौल है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला
लखीसराय: बिहार में प्रथम चरण के मतदान के बीच हिंसा की की खबर सामने आई है। लखीसराय में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला किया। उनकी कार पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। यह घटना उस समय हुई जब सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे।
इस घटना को लेकर विजय सिन्हा ने विपक्षी दल आरजेडी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। लखीसराय के एसपी घटना की जांच के लिये मौके के लिये रवाना हुए है। इस घटना के विरोध में विजय सिन्हा वो उसी गांव में धरना करेंगे, जहां उनके काफिले पर हमला किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, अचानक कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोक लिया और विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव, गोबर फेंकना और चप्पलें मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री की गाड़ी के शीशे टूट गए।
बिहार चुनाव में तेजी से हो रही वोटिंग, देखिए किन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान
हमले के बाद विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, “यह लोकतंत्र पर हमला है। आरजेडी के गुंडों ने सुनियोजित तरीके से मेरे काफिले को रोका, नारेबाजी की और पथराव किया। मुझे पोलिंग बूथ तक जाने नहीं दिया गया।”
विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि पुलिस को बुलाने के बाद ही हालात कुछ सामान्य हुए। उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण खो दिया गया है।”
बोचहा विधानसभा में मतदान: राजद प्रत्याशी अमर पासवान ने परिवार संग किया मतदान, जनता को दी ये सलाह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और जांच शुरू कर दी गई है। लखीसराय जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस सूत्रों के अनुसार, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है।
इस घटना के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। बीजेपी नेताओं ने इस हमले को आरजेडी की हताशा का परिणाम बताया है, जबकि आरजेडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि माहौल में तनाव है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पहले चरण के मतदान के बीच यह हमला बिहार चुनाव में राजनीतिक हिंसा और तनावपूर्ण माहौल का बड़ा संकेत माना जा रहा है।