श्रीलंका की जेल में दो ड्रग गिरोहों में भिड़ंत, 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

श्रीलंका के नेगोम्बो शहर की एक जेल में दो प्रतिद्वंद्वी ड्रग गिरोहों के बीच हुए हिंसक टकराव में 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में भड़की हिंसा पिछले 5 वर्षों की सबसे घातक घटना है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 July 2026, 3:37 PM IST
google-preferred

Negombo: श्रीलंका के नेगोम्बो शहर की एक जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। इस घटना में चार जेल सुरक्षाकर्मियों समेत 25 कैदियों की जान चली गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

ड्रग गिरोहों की दुश्मनी बनी हिंसा की वजह

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल के अंदर बंद दो प्रतिद्वंद्वी ड्रग गिरोहों के बीच रविवार रात विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक टकराव में बदल गया और पूरी जेल में अफरा-तफरी मच गई। हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने उतरे सभी खिलाड़ी

अस्पताल में लगातार पहुंच रहे घायल

घटना के बाद घायल कैदियों और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत नेगोम्बो के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अब तक कई शव अस्पताल लाए जा चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा घायल इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई लोगों को गोली लगी है, जबकि कुछ के शरीर पर धारदार हथियारों से किए गए हमलों के गंभीर निशान हैं।

क्षमता से ज्यादा कैदियों पर उठे सवाल

घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और वहां की भीड़भाड़ पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, नेगोम्बो जेल में उसकी निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा कैदी रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह पिछले पांच वर्षों में श्रीलंका की किसी जेल में हुई सबसे बड़ी और सबसे घातक हिंसक घटना है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Location :  Negombo

Published :  6 July 2026, 3:36 PM IST

Related News

Advertisement