अमेठी पहुंचते ही भावुक हुईं Smriti Irani, स्वर्गीय तेजभान सिंह को दी श्रद्धांजलि, याद आए पुराने दिन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं, जहां उन्होंने गौरीगंज के चार बार के पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय तेजभान सिंह के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्मृति ने 2014 की यादें ताजा कीं और उन्हें बेहद कर्मठ व जुझारू नेता बताया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 July 2026, 3:09 PM IST
google-preferred

Amethi: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी पहुंची। जहां स्मृति ईरानी ने स्व पूर्व विधायक तेज भान सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया।स्मृति ईरानी ने पूर्व विधायक तेज भान सिंह की प्रतिमा पर शीश झुका कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान स्मृति ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए दो हजार चौदह की यादें ताजा कर दिया।

जनजन में तेज भान सिंह रहेंगे जीवंत 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह के पैतृक आवास पर शोक व्यक्त करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब हम पहली बार 2014 में अमेठी आए थे तब कार्यकर्ताओं द्वारा तेज विधायक तेजभान सिंह का नारा सुने थे। वह मुझे आज भी याद है। उन्होंने स्वर्गीय तेजभान सिंह को जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि अमेठी के जनजन में तेज भान सिंह जी आज भी जीवंत रहेंगे। स्वर्गीय पूर्व विधायक तेजभान सिंह के संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं के संगठन में तेजभान सिंह कदम से कदम मिलाकर चलने वाले नेता थे।

Amethi: अमेठी में सनसनी, खेत में युवती की हालत देख दहल उठा पूरा गांव

स्मृति ईरानी ने की परिजनों से मुलाकात

स्मृति ईरानी ने स्वर्गीय तेजभान सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय तेजभान सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया।

आपको बता दें कि स्वर्गीय तेजभान सिंह गौरीगंज के चार बार के भाजपा विधायक थे वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे शनिवार को लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में उनका देहांत हो गया। स्वर्गीय तेजभान सिंह बहुत ही लोकप्रिय विधायक थे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अंतिम संस्कार में पक्ष विपक्ष के बड़े-बड़े चेहरे शामिल हुए यहां तक की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी दुखद मौत पर दुख जताया था।

Location :  Amethi

Published :  6 July 2026, 3:08 PM IST

Related News

Advertisement