सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी के पास ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिड़ंत में महमूदपुर गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 4:55 PM IST

Sultanpur: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के पास हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दो युवकों की मौत से महमूदपुर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर जाते समय काल बनी टक्कर

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी बच्चन निषाद (28), पुत्र राकेश, नितिन (20), पुत्र राम जनक और विनोद (21), पुत्र कामता प्रसाद मंगलवार को बाइक से सुलतानपुर शहर जा रहे थे। इसी दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सुलतानपुर हाईवे हादसे ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां (Img: Dynamite News)

Sultanpur News: राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलते ही जश्न! ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न

एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बच्चन निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान नितिन ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल विनोद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

Sultanpur News: दुर्गा विसर्जन से पहले रास्ता बंद, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जाने वालों की बढ़ी परेशानी

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, दो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिवारों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Location :  Sultanpur

Published :  27 October 2026, 4:55 PM IST