महराजगंज में खूनी संघर्ष, ओलीनगर गांव में कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी टोला ओलीनगर गांव में गुरुवार शाम विवाद के बाद युवकों और महिलाओं के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 October 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी टोला ओलीनगर गांव में गुरुवार शाम कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते युवकों और महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ डंडे से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे किसी बात को लेकर युवकों और महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई। शुरुआत में मामूली दिख रहा विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं पर डंडों से हमला किया।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: लेहड़ा देवी मंदिर के मानसरोवर की सफाई में जुटे युवा, कई दिनों से जारी है अभियान

वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा

घटना के दौरान मौजूद किसी ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सामने आने के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो में मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: सोशल मीडिया पर युवक को शोहरत पाने की सनक पड़ी भारी, 9 सेकंड के AI वीडियो ने खिलाई जेल की हवा

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह विवाद में शामिल लोगों की पहचान और मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 October 2026, 3:22 PM IST

Advertisement