हिंदी
कानपुर देहात में पुलिस का बड़ा एक्शन (Img: Pinterest)
Kanpur Dehat: गजनर थाना क्षेत्र में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप में शामिल दो फरार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस और नकदी बरामद की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने गजनर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ यह अपराध किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं।
यह भी पढ़ें - Kanpur: 14 दिन जेल, फिर मिली बेल! 100 करोड़ के टेंडर विवाद में अचानक आया बड़ा मोड़
पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के गांव के बाहर पुलिस टीम को दोनों आरोपी दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी भागने लगे और देसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कठेठी गांव के रहने वाले अनिल सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने उसके साथी कालका को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी अनिल को इलाज के लिए CHC गजनर भेजा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा (खाली कारतूस) और 660 रुपये बरामद किए।
यह भी पढ़ें - Kanpur Car Fire: चलती अर्टिगा बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चार युवकों ने बचाई जान
CO अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
Location : Kanpur Dehat
Published : 10 September 2026, 12:43 PM IST