
देवरिया शूटआउट की दास्तान (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी में रविवार की रात समय करीब 11:15 पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पूनम सिंह पत्नी स्वर्गीय शशि प्रकाश सिंह ने आज देवरिया पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11:15 बजे वह भोजन करने के बाद अपने पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान शुभम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र विजेंद्र प्रताप सिंह निवासी डुमरी अपने साथ किशन त्रिपाठी पुत्र राजीव त्रिपाठी अंश सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम डिघवा अफजल अंसारी पुत्र सतार निवासी डुमरी व हमजा सिद्दीकी समेत अन्य लोगों को लेकर हमारे दरवाजे पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें - Deoria: जिसे बहू बनाकर लाए, दहेज के लिए उसी की ले ली जान; पति-सास को उम्रकैद
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे एवं धारेदार नुकीले हथियार लेकर एक राय एक गोल बनाकर गाली-गलौज करते हुए हमारे दरवाजे पर घुस गए और ललकारते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मेरे द्वारा विरोध करने पर शुभम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने साथियों के साथ मारपीट के लिए ललकारते हुए हमारे पुत्र सूर्य प्रताप सिंह को अकेला पाकर टूट पड़े तथा बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया। तथा जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल युवक को लेकर रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि वहां पुलिस ने उन्हें करीब एक घंटे तक बैठाए रखा और बाद में कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए। पुलिस द्वारा घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात पीड़िता ने अपनी शिकायत में कही है।
पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विरोधी पक्ष लगातार परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर धमकी दे रहे हैं कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो इसका अंजाम गंभीर होगा।
यह भी पढ़ें - Deoria News: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, काम नहीं करने वाले CHO पर होगी कार्रवाई
वहीं, पीड़िता के अनुसार उनका घायल पुत्र मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बेटे की हालत को लेकर मां और परिवार के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। मामले को लेकर पीड़िता ने देवरिया पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस पूरे मामले में आरोपों की जांच कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय कब तक दिलाती है।
Location : Deoria
Published : 10 September 2026, 3:21 PM IST
Topics : crime news Deoria News Deoria Police UP News UP Police