आखिरी कॉल पर ऐसा क्या हुआ? पत्नी के बाद सेना के सूबेदार ने भी क्यों चुना मौत का रास्ता?

उन्नाव में सेना के सूबेदार शैलेंद्र पांडेय की पत्नी साधना ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। इस सदमे और आरोपों से आहत होकर पश्चिम बंगाल में तैनात सूबेदार ने भी अगले दिन आत्महत्या कर ली। मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 June 2026, 10:23 AM IST
google-preferred

Unnao: उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के दांदामऊ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पांच दिन पहले ससुराल आई साधना (38) का शव मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पति शैलेंद्र पांडेय (40) भारतीय सेना में सूबेदार थे और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ देर पहले साधना की अपने पति से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वह कमरे में चली गईं, जहां बाद में उनका शव मिला।

पत्नी की मौत के बाद पति का आत्मघाती कदम

पत्नी की मौत की खबर जब पानागढ़ में तैनात सूबेदार शैलेंद्र को मिली, तो वह गहरे सदमे में चले गए। उधर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाने शुरू कर दिए। इन आरोपों और पत्नी के जाने के गम से आहत होकर सूबेदार शैलेंद्र ने भी बुधवार सुबह करीब पांच बजे पश्चिम बंगाल में बैरक के भीतर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया।

मायके पक्ष के गंभीर आरोप और बच्ची का वीडियो

साधना की मौत के बाद मौके पर पहुंचे उनके भाई अनुज मिश्र ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुज का कहना है कि जब वे पहुंचे तो शव को बर्फ पर रखा गया था और पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शैलेंद्र के घर वाले उसकी दूसरी शादी कराना चाहते थे, इसलिए साधना की गला दबाकर हत्या की गई। इस बीच, मृतका की 7 वर्षीय बेटी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने दादा, दादी और बुआ पर मां का गला दबाने का आरोप लगा रही है।

राम मंदिर चंदा चोरी: अचानक टिन्नू की एंट्री महज संयोग या बड़ी चाल? इन 3 किरदारों पर उठे सबसे बड़े सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में साधना के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें शुरुआती तौर पर 'हैंगिंग' (फांसी) की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद की बात सामने आई है।

मैदान पर गिरी स्टार खिलाड़ी… क्या अब वर्ल्ड कप खत्म हो गया श्रेयंका पाटिल के लिए? भारत की जीत पर लगा बड़ा ग्रहण

मासूमों के सिर से उठा साया

इस दोहरे सुसाइड/हत्या के मामले ने दो मासूम बच्चों (7 साल की बेटी और 5 साल के बेटे) को अनाथ कर दिया है। बच्चों के मामा उन्हें अपने साथ कानपुर ले गए हैं और उन्होंने ही बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Location :  Unnao

Published :  18 June 2026, 10:23 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement