UP Crime: एटा में डबल सुसाइड से सनसनी, एक ही गांव में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में युवक और किशोरी की फांसी लगाकर मौत हो गई। एक ही गांव में हुई दो आत्महत्याओं से इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।