Unnao Crime: “भैया, आपने मेरी पत्नी को गाली क्यों दी…” इतना सुनते ही बौखला गया भाई, हंसिया उठाकर किया ऐसा हमला, मौके पर ही मौत

Unnao Crime के चक जमालपुर गांव में पत्नी को गाली देने का विरोध करने पर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई श्रीकिशन ने छोटे भाई दिलीप के सीने में हंसिया मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भी घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 August 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

Unnao: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात उन्नाव में सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सीने में हंसिया मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत छोटे भाई की पत्नी को गाली देने से हुई थी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को गाली देने से शुरू हुआ विवाद

चक जमालपुर गांव निवासी 23 वर्षीय दिलीप पुत्र स्व. सुंदर लोधी अपने बड़े भाई श्रीकिशन के साथ मुंबई में परिवार सहित रहता था। जून में छोटे भाई कुलदीप की शादी के बाद परिवार गांव में ही रहकर खेती कर रहा था।

रविवार रात करीब 10 बजे श्रीकिशन कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा और दिलीप की पत्नी माधुरी को गाली देने लगा। पत्नी के साथ अभद्रता का दिलीप ने विरोध किया तो दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कर्ज की बात पर बढ़ा विवाद

विवाद के दौरान श्रीकिशन ने छोटे भाई की शादी में लिए गए कर्ज को चुकाने की बात भी उठाई। इसके बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। मामला इतना बिगड़ा कि दोनों भाइयों में हाथापाई शुरू हो गई।

कुछ देर बाद दोनों ने एक-दूसरे पर डंडे से वार करना शुरू कर दिया। इसी दौरान डंडा लगने से श्रीकिशन के सिर में चोट आ गई और वह घायल हो गया।

गुस्से में उठाया हंसिया, सीने पर किया वार

पुलिस के मुताबिक, सिर से खून निकलने के बाद श्रीकिशन ने पास में रखा हंसिया उठा लिया। आरोप है कि उसने दिलीप के सीने पर हंसिया से वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि दिलीप जमीन पर गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजन दोनों भाइयों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।

पंजाब में राहुल गांधी की बस यात्रा, उत्तराखंड में एकता का मंत्र! जानिए कांग्रेस का चुनावी रोडमैप

आरोपी भाई अस्पताल में भर्ती

हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने घायल आरोपी श्रीकिशन को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हत्या की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी माधुरी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Cyber Terrorism Case: तेलंगाना के पेद्दापल्ली में NIA की छापेमारी, संदिग्ध से पूछताछ

तहरीर मिलने के बाद दर्ज होगी FIR

कोतवाल भवन सिंह मौर्य के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में हंसिया मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी खुद भी घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Unnao

Published :  24 August 2026, 1:06 PM IST

Related News

Advertisement