सूर्या हत्याकांड पर नया अपडेट: आज जुम्मे की नमाज के दिन कैसा है खोड़ा का माहौल? डीसीपी ने कहा- सब कंट्रोल में…

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या हत्याकांड के बाद जुम्मे की नमाज के दिन भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच माहौल पूरी तरह शांत रहा। करीब 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, पीएसी और ड्रोन निगरानी के साथ पूरा क्षेत्र सुरक्षा घेरे में रहा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 June 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

Ghaziabad Desk: आज जुम्मे की नमाज है। खोड़ा में कड़ी पुलिस की निगरानी में जुम्मे की नमाज पढ़ी गई। कुछ दिनों से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा नहीं होने देंगे, लेकिन पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शुक्रवार को खोड़ा में जुम्मे की नमाज को अदा किया गया। हालांकि, मस्जिदों में बहुत कम लोग पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से करीब 1,000 से ज्यादा पुलिस वाले तैनात रहे। कुल मिलाकर सूर्या की हत्या के 8 दिन बाद भी खोड़ा कॉलोनी छावनी में तब्दील है।

1,000 से ज्यादा पुलिस वाले कर रहे निगरानी

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि करीब 1,000 से ज्यादा पुलिस वालों की निगरानी में मस्जिदों के भीतर नमाज को अदा किया गया। इनमें रैपिड रिस्पांस फोर्स और पीएसी के जवान भी तैनात रहे। खोड़ा के अलावा लोनी, मसूरी, डसना, और इंदिरापुरम की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।

सूर्या हत्याकांड के बाद 150 अपराधी माफीनामा लेकर पहुंचे थाने: कहा- गलती हो गई साहब, अब नहीं करेंगे अपराध, दो मदरसे भी सील

पूरा खोड़ा पुलिस के कंट्रोल में

धवल जायसवाल ने बताया कि नमाज अदा करने वाले हर एक नमाजी पर पुलिस की निगाहें रही हैं। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। खोड़ा कॉलोनी के एंट्री गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा इलाका पुलिस कंट्रोल में है।

सूर्या के घर पर लगी दिग्गज लोगों की भीड़

वहीं, सूर्या हत्याकांड के बाद उनकी मां से काफी लोग मिलने पहुंच रहे हैं। काफी मंत्रियों ने भी सूर्या की मां से मुलाकात की। इसके अलावा कई राजनीतिक दलों ने सूर्या के परिवार को हर प्रकार की मदद का ऐलान किया।

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में पुलिस से सवाल: मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लेकिन मरे हुए की फोटो क्यों नहीं दिखाई?

परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने क्या-क्या दिया?

गुरुवार को पूर्व संसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। उन्होंने सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर दिया। अभी तक इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सूर्या के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा और एक नौकरी भी दी है।

Location :  Ghaziabad

Published :  5 June 2026, 3:28 PM IST

Related News

Advertisement