महराजगंज में रफ्तार का कहर! ओवरब्रिज से पहले बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, डिवाइडर से टकराकर दो घायल

महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में भैया फरेंदा ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी बनकटी पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 September 2026, 1:34 PM IST

Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में भैया फरेंदा ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।

ओवरब्रिज से पहले बिगड़ा वाहन का संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में ओवरब्रिज की तरफ जा रही थी। भैया फरेंदा ओवरब्रिज से पहले अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

महराजगंज में शोक की लहर: क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा का हार्ट अटैक से निधन, विभाग स्तब्ध

अस्पताल में कराया गया उपचार

हादसे में वेदप्रकाश पुत्र रामवृक्ष, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी रुस्तमपुर, गोरखपुर और इम्तियाज अली पुत्र शराफत, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी बड़गो, गोरखपुर घायल हुए हैं। दोनों घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े होने और लोगों के जुटने से कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस

महराजगंज में बिजली व्यवस्था की खुली पोल, लकड़ी के डंडों के सहारे खिंचे तार; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क किनारे कराया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।

Location :  Maharajganj

Published :  10 September 2026, 1:34 PM IST