देवघर के रिखिया में मिले सिर कटे शव मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान छुपाने के लिए शव का सिर अलग किया गया था।

पुलिस ने 2 महिलाओं समेत तीन को किया गिरफ्तार
Deoghar: देवघर में मिले सिर कटे शव ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन अब इस खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया सच और भी चौंकाने वाला है। पहचान छिपाने के लिए सिर अलग किया गया और पूरी वारदात एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई।
रिखिया में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में 16 मार्च को देवान बाबा मैदान में एक युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच तेज की और विशेष टीम (SIT) का गठन किया।
बदायूं में युवक ने वीडियो बनाकर दी जान, ये तीन लोग बने मौत का कारण, पुलिस जांच में जुटी
SIT जांच में सामने आया पूरा सच
देवघर पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, पायल राउत और संजीव कुमार शामिल हैं।
पहचान छुपाने के लिए काटा सिर
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए सिर अलग किया गया था। यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी, जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, एक कार, दो स्कूटी और खून से सने सामान बरामद किए हैं।
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अब इस मामले के पीछे के असली मकसद की गहराई से जांच कर रही है। इस वारदात के खुलासे के बाद इलाके में जहां एक तरफ दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस खौफनाक हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।