हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source Internet)
Mumbai: द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित मलखंभ कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 45 वर्षीय कोच के खिलाफ 16 साल की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आरोपी कोच फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता छात्रा मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ती है और पिछले कई वर्षों से आरोपी कोच से जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग ले रही थी।
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह छात्रा घर पर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कोच का WhatsApp मैसेज आया, जिसमें सिर्फ 'Hi' लिखा था।
छात्रा ने भी जवाब में 'Hi' लिखा और इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां के कहने पर छात्रा ने कोच से मैसेज करने की वजह पूछी।
आरोप है कि इसके बाद कोच ने छात्रा से पूछा कि वह कहां है और अगर खाली है तो जिम्नेजियम आकर मिले।
कई वर्षों से कोच से प्रशिक्षण लेने के कारण छात्रा को लगा कि उसे जिम्नास्टिक से जुड़ी किसी बात के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद वह जिम्नेजियम पहुंच गई।
मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई मलखंभ फेडरेशन से घटना को लेकर जानकारी मांगी गई है।
अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
मुंबई पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी कोच की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Location : Mumbai
Published : 24 August 2026, 3:49 PM IST
Topics : Dronacharya Awardee Coach Ganesh Prabhakar Devrukhkar Mallakhamb Coach Case Mumbai Police Investigation POCSO Case Mumbai
No related posts found.